निरहुआ हिंदुस्तानी के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू, मुहूर्त के दौरान नजर आई फिल्म की पूरी टीम

0
100
Nirahua Hindustani's third part starts shooting, the entire team of the movie that was seen during Muhurta
Nirahua Hindustani's third part starts shooting, the entire team of the movie that was seen during Muhurta
निरहुआ हिंदुस्तानी के तीसरे पार्ट

भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज की अगली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 का मुहूर्त हो गया हैं और फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई हैं।निरहुआ हिन्दुस्तानी’ के सीक्वल की अपार सफलता के बाद फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने निरहुआ हिंदुस्तानी 2 पर काम किया और रिलीज होते ही दर्शकों को अपना बना लिया है। उसी तरह उम्मीद हैं की इसका अगला भाग भी कुछ धमाल मचाने वाला हैं।

इसे भी पढ़े: Loha Pahalwan Trailer: दुश्मनो से लोहा लेने मैदान में उतरे पहलवान पवन सिंह

फ़िल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के भी निर्देशक मंजुल ठाकुर ही होंगे जिन्होंने निरहुआ हिंदुस्तानी2 को निर्देशित किया था और यह तक कि निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के लेखन की कमान भी मंजुल ठाकुर ने ही संभाली है।इस फ़िल्म के निर्माता राहुल खान है और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है। अभी से ही इस फिल्म को देखने की ललक सिनेप्रेमियों में खूब दिखाई दे रही है। क्योकि फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 में निरहुआ अपने देसी कॉमेडी से लोगों को मनोरंजन करते नजर आये।

इसे भी पढ़े: बद्रीनाथ से लेकर गिरफ्तार और खुद्दार तक, यहाँ चल रही हैं अंजना सिंह की धमाकेदार फिल्मों की शूटिंग

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे और नवोदित अदाकारा संचिता बनर्जी का रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ। निरहुआ हिंदुस्तानी और निरहुआ हिंदुस्तानी 2 ने यूट्यूब पर धूम मचा के रख दिया है,आपको बता दे कि इस फ़िल्म को महज 50 दिनों में लगभग 2 करोड़ 80 लाख लोगों ने देखा है। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 2014 की सबसे हिट फिल्म रही हैं।


2014 में रिलीज हुई फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी किसी परिचय की मोताज नहीं हैं। इस फिल्म ने कामयाबी के कई रिकॉर्ड तोड़े थे और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक नयी पहचान बनाई हैं। इस फिल्म के बाद इंडस्ट्री को एक नयी अभिनेत्री मिली जिसका नाम आम्रपाली दुबे। दर्शको की भारी डिमांड पर निरहुआ हिंदुस्तानी 2 बनी जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया और अब निरहुआ हिंदुस्तानी 3 की शुरुआत हो गई हैं।