Friday, May 3, 2024
HomeBollywoodअर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का नया लुक जारी

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का नया लुक जारी

New look of sandeep aur pinky faraar
अर्जुन कपूर की ‘संदीप और पिंकी फरार’ का नया लुक जारी

‘इश्कज़ादे’ ‘मुबारकां’ और हाफ-गर्लफ्रेंड जैसी सुपरहिट फिल्मो के बाद अर्जुन कपूर अब फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के नए लुक में पुलिस ऑफिसर बनने जा रहे हैं। इस फिल्म से एक बार फिर ‘इश्कज़ादे की जुनूनियत से भरी जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अब तक के सबसे अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। जी हां, अर्जुन कपूर इस समय अपनी नई फिल्म संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़े:गोलियों की रासलीला रचाने जा रहे हैं ‘सलमान खान’

दिबाकर बनर्जी की आगामी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ का नया लुक अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह अब पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं। अर्जुन फिल्म में सतिंदर दहिया का रोल कर रहे हैं। बता दे यशराज प्रोडक्शन्स की इश्कजादे में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने साथ काम किया था।

इसे भी पढ़े:अक्षय कुमार की इन दो बड़ी फिल्मो के बीच अब नहीं होगा बड़ा टकराव

फिल्म संदीप और पिंकी फरार को डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी बना रहे हैं, जिसकी कहानी को लेकर लोगों में अभी भी उत्सुकता बनी हुई है क्योंकि इस फिल्म में दोनों कलाकार परंपरागत बॉलीवुड लुक्स में दिखाई नहीं देंगे। जिसका सबूत कुछ देर पहले अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -