Friday, April 26, 2024
HomeGossipमनोज तिवारी की फिल्‍म ‘यादव पान भंडार’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

मनोज तिवारी की फिल्‍म ‘यादव पान भंडार’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

Manoj Tiwari's film 'Yadav Pan Bhandar' got a U A certificate
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी लंबे समय बाद फिर से फिल्म ‘यादव पान भंडार’ से परदे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यादव पान भंडार’ को भारतीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्‍म जल्‍द ही रिलीज होने वाली है।

अभी पढ़े: ‘बद्रीनाथ’ में 4 अभिनेत्रियों संग रोमांस करते नजर आएंगे संजीव मिश्रा

फिल्म ‘यादव पान भंडार’ में मनोज तिवारी के साथ एक्ट्रेस गुंजन पंत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्‍म एकदम सामाजिक इंटरटेंमेंट बेस्‍ड है। इस फिल्‍म से मनोज तिवारी लंबे समय बाद भोजपुरी स्‍क्रीन पर नजर आयेंगे। हालांकि, संसदीय जीवन में प्रवेश के बाद उनकी व्‍यस्‍तता काफी बढ़ गई है, मगर ‘यादव पान भंडार’ के लिए वो भी उत्‍साहित हैं।

अभी पढ़े: सावन में भगवान शंकर के लुक में नजर आयेंगे पवन सिंह

इस फिल्म को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिखाया जाएगा जिस की तैयारी अभी से चल रही है। ये भोजपुरी फिल्म एक पानवाले की जिंदगी पर आधारित है, फिल्म में यादव का किरदार मनोज तिवारी निभा रहे। बता दें कि मनोज तिवारी आखिरी बार फिल्म ‘गोबर सिंह’ में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

श्रीकृष्णा क्रियेशन्स के बैनर तले बनी ‘यादव पान भंडार’ निर्माता जितेश दुबे और पायल दुबे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार ने किया है. इस फिल्म में मनोज तिवारी के अलावे गुंजन पंत, संजय पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, सीपी भट्ट, नीलिमा सिंह, रीना रानी, विनोद मिश्रा, बालगोविंद बंजारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -