Saturday, April 27, 2024
HomeGossip‘बद्रीनाथ' में 4 अभिनेत्रियों संग रोमांस करते नजर आएंगे संजीव मिश्रा

‘बद्रीनाथ’ में 4 अभिनेत्रियों संग रोमांस करते नजर आएंगे संजीव मिश्रा

Sanjeev Mishra, seen in Romans with 4 actresses in 'Badrinath'
संजीव मिश्रा की जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बद्रीनाथ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में संजीव एक नहीं बल्कि 4 अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। यूं तो इस‍ फिल्‍म में पावर स्‍टार संजीव मिश्रा के अपोजिट मेन लीड में गार्गी पंडित हैं। मगर पावर स्‍टार संजीव मिश्रा के साथ चांदनी सिंह भी इश्‍क लड़ाती नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े: ‘बलमा डेरिंगबाज’ का दूसरा पोस्‍टर हुआ जारी

वहीं, अंजना सिंह और ऋतु सिंह भी एक–एक गाने में स्‍पेशल एपीयरेंस देती नजर आएंगी। यानी फिल्म में संजीव मिश्रा के साथ गार्गी पंडित, अंजना सिंह, चांदनी सिंह, ऋतु सिंह ये चारो अभिनेत्रियां नजर आने वाली है। संजीव मिश्रा पहली बार अंजना और चांदनी के साथ बड़े पर्दे पर स्‍क्रीन शेयर करेंगे।

इसे भी पढ़े: डब्बू अंकल की कॉपी करती आम्रपाली, ऐसे दिखाए लटके-झटके

बद्रीनाथ’ नये जमाने की प्रेम कहानी है। जिसमे दर्शकों को खूब मजा आने वाला है। इसकी कहानी में ताजगी है और संवाद भी बेहद आकर्षक हैं। फिल्‍म बद्रीनाथ को युवाओं का रेस्‍पांस खूब मिलेगा, क्‍योंकि इसके डायलॉग, एक्‍शन और गाने काफी खूबसूरत हैं और इस फिल्म में दर्शकों को काफी कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा।

‘बद्रीनाथ को सुभ्रांश राय और जुगल किशोर महेश्‍वरी श्री चारभुजा प्रोडक्‍शन के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक धीरू यादव हैं और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।फिल्‍म की कहानी, स्‍क्रीनप्‍ले और डायलॉग मनोज राय और धीरू यादव ने लिखी है। फिल्म में संजीव मिश्रा, गार्गी पंडित, अंजना सिंह, चांदनी सिंह, ऋतु सिंह, संजय पांडेय, अनुप अरोड़ा, महेश आचार्य आदिमुख्य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -