Wednesday, April 24, 2024
HomeGossip‘बलमा डेरिंगबाज' का दूसरा पोस्‍टर हुआ जारी

‘बलमा डेरिंगबाज’ का दूसरा पोस्‍टर हुआ जारी

Second poster of 'Balma Daringbaaz' continues
सिनेस्टार शुभम तिवारी और सिनेतारिका सोनालिका कुमारी की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज का दूसरा पोस्टर लांच किया गया है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है और फिल्म में दोनों की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। शुभम तिवारी और सिनेतारिका सोनालिका कुमारी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: 23 अगस्त को होगा दोहा की धरती पर स्टार नाईट हंगामा

एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ में दर्शकों के लिए बहुत कुछ सरप्राईज रखा गया है, सिनेमाहाल देखने को मिलेगा। इस फिल्म को प्रदर्शित करने की सारी तैयारी बड़े जोर शोर से की जा रही है।फिल्म का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। फिल्म की कहानी बेजोड़ है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी।

यह भी पढ़े: रिलीज होते ही छाया खेसारीलाल का नया गाना

इस साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म का निर्माण हर वर्ग के दर्शक के लिए किया जा रहा हैं। जिसमे एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा का भरपूर डोज दर्शको को मिलने वाला है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं।

फिल्म बलमा डेरिंगबाज के निर्माता सोनालिका कुमारी व शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। असोसिएट डायरेक्टर अमीयकर प्रकाश ठाकुर हैं। संगीतकार के. रत्नेश तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन फ़िरोज़ मुनीर सैयद का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -