Friday, April 19, 2024
HomeGossipरिलीज होते ही छाया खेसारीलाल का नया गाना

रिलीज होते ही छाया खेसारीलाल का नया गाना

As soon as the release of Shadow Khesarilal's new song
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की आगामी फिल्म ‘संघर्ष’ का एक गाना ‘देखी सुघराई’ रिलीज किया जा चुका है। इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ‘संघर्ष’ फिल्म में नजर आएगी लेकिन उससे पहले ही उनका ये ऑडियो सांग काफी वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े: नागराज’ की रिलीज डेट कन्फर्म, 3 अगस्‍त से सिनेमाघरों मे

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जुगलबंदी वैसे भी सुपरहिट रहती है। एक दिन पहले यानी 30 जुलाई को रिलीज किए गए इस गाने को अब तक इस गाने को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जिसमे आवाज खेसारी लाल यादव ने दी हैं। गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे और संगीत मधुकर आनंद का हैं।

इसे भी पढ़े: खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह का नया धमाका

फिल्म ‘संघर्ष’ में खेसारीलाल के साथ काजल राघवानी और ऋतु सिंह नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं और इस फिल्म को प्रोड्यूस रत्नाकर कुमार ने किया है। फ़िल्म संघर्ष की कहानी एक छोटे बच्चे के ऊपर आधारित है जिसमे पहली बार काजल राघवानी एक बच्चे को दूध पिलाती हुई नजर आएंगी।यह फ़िल्म अपने आप में काफी अलग है और समाज के करीब है।

खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्मों में ‘दबंग सरकार’ और ‘संघर्ष’ शामिल हैं। दबंग सरकार के लिए खेसारी लाल यादव ने तो सिक्स पैक्स ऐब्स तक बनाए हैं, और इसे भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्मों में से बताया जा रहा है। यही नहीं, खेसारी लाल यादव ‘संघर्ष’ में एकदम अनोखे अवतार में दिखेंगे। ‘संघर्ष’ में उनका साथ देने के लिए भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -