Friday, April 19, 2024
HomeGossip‘जानू मेरी जान’ का टीजर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन संग नैन लड़ाती ऋचा

‘जानू मेरी जान’ का टीजर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन संग नैन लड़ाती ऋचा

Janu Meri Jaan Teasar Release
हर्षवर्धन निराला और ऋचा दीक्षित स्टारर फिल्म जानू मेरी जान का टीजर जारी हो गया हैं। लव स्टोरी आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन विष्णु शंकर बेलू रहे हैं। टीजर में हर्षवर्धन निराला को देखकर हर कोई उनकी तारीफ किये जा रहा हैं। फिल्म के कई पोस्टर और तस्वीरें पहले ही आ चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इसे भी पढ़े: एक बार फिर घूम मचाने को तैयार हैं, पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी

फिल्म जानू मेरी जान का टीज़र ज़ी म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब के चैनल पर रिलीज़ किया गया है। इस 1मिनट 26 सेकंड के टीजर में हर्षवर्धन के कुछ बेहतरीन सीन को दिखाया गया है साथ ही खलनायक संजय पांडे और प्रकाश जैस की क्रोध वाली भावभंगिमा को दिखाया गया है ।

इसे भी पढ़े: चांदनी सिंह के हाथ लगी बड़ी फिल्म, यश कुमार के साथ करेंगी काम

टीजर की बात की जाए तो इसमें ऋचा दीक्षित स्कूल गर्ल की भूमिका में है जबकि हर्षवर्धन निराला गैराज मेकेनिक की भूमिका में है। हर्षवर्धन निराला स्कूल गर्ल ऋचा दीक्षित से प्यार कर बैठता हैं और दोनों एक दूसरे के बिना एक पल भी दूर नहीं रह सकते हैं वही ऋचा के परिवारों को पता चलने पर वो हर्षवर्धन के दुश्मन बन जाते हैं।

फिल्म के टीजर से पता चल रहा हैं ये फिल्म लव स्टोरी के साथ जबरदस्त एक्शन व कॉमेडी से भरपूर है। यानि इस फिल्म में दर्शकों को रोमांस और एक्शन और के साथ दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में हर्षवर्धन निराला और ऋचा दीक्षित की लव केमेस्‍ट्री लोगों को काफी आकर्षित करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -