14 सितंबर से मुंबई, गुजरात और पुणे में नजर आएंगे ‘सनकी दरोगा’

0
59
TRAILER Hangers become 'Sanaki Daroga' for rapists

TRAILER Hangers become 'Sanaki Daroga' for rapists
मेगास्टार रवि किशन की फिल्म बिहार और झारखंड में 7 सितंबर को बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई। अब ये फिल्म आगामी 14 सितंबर को मुंबई, पुणे और गुजरात के पचास सिनेमाघरो में होगी। वही 21 सितंबर को दिल्ली और यूपी रिलीज होगी। फिल्म को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में पहले ही दिन जबरदस्‍त रेस्‍पांस मिला है।

यह भी पढ़े: Hartalika Teej: आज शाम बिग गंगा चैनल पर इन भोजपुरी सितारों का लगेगा मेला

बिहार और झारखंड में जंहा इसे निरहुआ एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज किया गया हैं वही महाराष्ट्र और गुजरात में शरद दोषी रिलीज कर रहे हैं। वही रवि किशन का कहना इस फिल्म के निर्माण का उद्देश्य समाज में सन्देश फैलाना हैं और रवि किशन के इस अभियान में हजारो लोग सोशल मिडिया पर जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े: चांदनी सिंह के हाथ लगी बड़ी फिल्म, यश कुमार के साथ करेंगी काम

रवि किशन ने बताया की बलात्‍कार से उन्हें नफरत है। चिढ़ है और हमेशा रहेगी। जब कोई ऐसी घटना होती है तो उनका दिल दुखता है। इसलिए उन्होंने समाज की सोच बदलने के लिए एक फिल्‍म ‘सनकी दरोगा’ बनाई है। इस फिल्म में एक्शन के साथ मनोरंजन के सभी मसाले मौजूद हैं यही वजह है कि लोगों को फिल्‍म काफी पसंद आएगी।
The release date of 'Sanaki Daroga', which was a final, new film poster
इस फिल्‍म को सैफ किदवई ने निर्देशित किया है, जबकि रवि किशन इसे खुद ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्‍म में रवि किशन के अपोजिट अंजना सिंह नजर आ रही हैं और पप्‍पू यादव ने फिल्‍म में विलेन का किरदार निभाया है।