चांदनी सिंह के हाथ लगी बड़ी फिल्म, यश कुमार के साथ करेंगी काम

0
76
Chandni Singh's item Dance Meri Jung, in my Faisala

Chandni Singh's item Dance Meri Jung, in my Faisala
भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों चांदनी सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं तभी तो पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही उन्होंने एक और फिल्म साइन कर ली है। जिसका नाम है बिजनेस मैन। इस फिल्म में चांदनी सिंह एक्शन स्टार यश कुमार के अपोजिक्ट नजर आयेगी। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में चांदनी का रोल चुनौतीपूर्ण है।

इसे भी पढ़े: मोनालिसा का एक और हॉट अंदाज, ऐसे पानी में ढाह रही हैं कहर

लखनऊ में गुनगुन फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस भोजपुरी फिल्म बिजनेसमैन का शानदार मुहूर्त किया गया। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर चंदन सैनी, फिल्म डायरेक्टर रंजीत पटेल समेत यश कुमार तथा चांदनी सिंह भी मौजूद थीं। चांदनी सिंह ने इस अवसर पर जमकर ठुमका लगाए।

इसे भी पढ़े: Vairal Photo: मोनालिसा का कातिलाना अंदाज देख पागल हुए फैंस, देखे तस्वीर

बिजनेसमैन हिंदी से रिलेटेड और मोटिवेशनल फिल्‍म है। फिल्म के निर्माता चंदन सैनी व निर्देशक रंजीत पटेल हैं।
इस फिल्म में यश मिश्रा, चांदनी सिंह, संजय पांडेय, कुंदन सैनी, सीमा सिंह, अमृता पांडेय, संजय वर्मा, विक्की सिंह की मुख्य भुमिका है। यह फिल्‍म फरवरी 2019 में सिनेमाघरों में आएगी।

जिस प्रोजेक्‍ट के साथ चांदनी सिंह का नाम जुड़ जाता है वह सुपर-डूपर हिट हो जाता है।चांदनी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ लगातार एलबम कर रही हैं और फिल्मों में भी उनकी सक्रीयता बढ़ी है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेरी जंग’ में भी उनके डांस का तड़का देखने को मिलेगा।