Friday, April 26, 2024
HomeGossipएक बार फिर घूम मचाने को तैयार हैं, पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी

एक बार फिर घूम मचाने को तैयार हैं, पवन-चांदनी सिंह की जोड़ी

One is ready to roam again pawan-Chandani Pair Aagin
यू ट्यूब की सनसनी चांदनी सिंह मेरी जंग मेरा फैसला की शुटिंग समाप्त करने के बाद हाल में ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म राजा के लिये एक स्पेशल डांस किया है। फिल्म के रिलीज से पहले से ही पवन और चांदनी की केमेस्‍ट्री के चर्चे इंडस्‍ट्री में जोर शोर से हो रही हैं।

इसे भी पढ़े: गौरव झा की फिल्‍म ‘दलदल’ का फर्स्ट लुक जारी

इस गाने को मुंबई में सैकड़ों डांसर्स के साथ फिल्माया गया है जिसमे चांदनी पवन सिंह के साथ ठुमके लगाती नजर आएगी। इस गाने को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं। चांदनी सिंह ने बताया की कमाल का गाना बना है ‘राजा’ के लिए. पवन सिंह के साथ वे दोबारा काम कर रही हैं।

इसे भी पढ़े: मोनालिसा का एक और हॉट अंदाज, ऐसे पानी में ढाह रही हैं कहर

गत दिनों चांदनी पवन सिंह के साथ कांवर गीत में भी नजर आई थी। जिसमे चांदनी सिंह गौरा बनी थीं जबकि शिव बने थे खुद पवन सिंह। बताया जा रहा की यह चांदनी सिंह का सबसे अलग गाना होगा। हाल ही में चांदनी सिंह ने एक्शन स्टार यश कुमार के साथ ‘बिजनेसमैन फिल्म साइन की हैं जो फरवरी 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

चांदनी सिंह बताती हैं की भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना काफी मजेदार होता है। चांदनी सिंह भोजपुरी सिनेमा में तेजी से उभर रही हैं. वे पवन सिंह और खेसारीलाल यादव के साथ लगातार एलबम कर रही हैं और फिल्मों में भी उनकी सक्रियता बढ़ी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -