Saturday, April 20, 2024
HomeGossipगौरव झा की फिल्‍म ‘दलदल’ का फर्स्ट लुक जारी

गौरव झा की फिल्‍म ‘दलदल’ का फर्स्ट लुक जारी

Daldal Movie First Look Out
भोजपुरी फिल्मो की युवा आइकॉन गौरव झा की अपकमिंग फिल्म दलदल का मुहूर्त सम्पन्न हो गया हैं और अब फिल्म का फर्स्‍ट लुक जारी कर दिया गया हैं जो आउट होते ही वायरल हो गया है। इस पोस्टर में गौरव झा का लुक काफी अलग हैं फिल्म का नया पोस्टर दर्शकों को काफी लुभा रहा है।

अभी पढ़े: नागदेव’ का नया पोस्टर जारी, नागरूप में खेसारीलाल

फिल्म की शूटिंग में लखनऊ में की जारी रही हैं फिल्म की अधिकांश शूटिंग लखनऊ व आसपास की जगहों पर की जायेगी। फिल्म निर्देशक ने बताया कि गौरव का लुक काफी हद तक प्रभास से मिलता जुलता है। गौरव पहली बार लखनऊ में शूटिंग करने आ रहे हैं। फिल्म में सुशील सिंह एक अलग अंदाज में खलनायिकी करते नजर आएंगे।

अभी पढ़े: शेर सिंह’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट … देखे पवन सिंह का नया अवतार

फिल्म ‘दलदल’ में गौरव झा एक दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं और फिल्म की कहानी दर्शकों में एक अलग रोमांच पैदा करेगी। निर्माता संजीव तिवारी फिल्म ‘दलदल के माध्यम से दर्शकों की सोच बदलना चाहते हैं। इस फिल्म से दर्शकों को स्वस्थ्य मनोरंजन के साथ एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी।
Daldal Movie First Look Out 01
फ़िल्म के लाइन प्रोड्यूसर प्रवीण चन्द्रा होंगे। फिल्म के एक रोमांटिक गीत केरल और मनीला की वादियों में फिल्माया जायेगा। हाल में गौरव झा की फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया रिलीज हुई थी। जिसे दर्शको की ओर से अच्छा रेस्पोंस मिला हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -