
निराला फिल्म्स कंबाइंस के बैनर तले बनी फिल्म ‘जानू मेरी जान’ का दूसरा पोस्टर सोशल मीडिया पर लांच कर दिया गया है। लव स्टोरी आधारित इस फिल्म का डायरेक्शन विष्णु शंकर बेलू रहे हैं। इस फ़िल्म से भोजपुरिया पर्दे पर उतर रहे नए अभिनेता हर्षवर्धन निराला को एक प्रेमी के रूप में दर्शाया गया है जबकि ऋचा दीक्षितउनकी प्रेमिका है और दोनों ही पहली बार एकसाथ काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े: ये इश्क़ बड़ा बेदर्दी हैं का ट्रेलर आउट…… देखते ही देखते हुआ वायरल
इस फिल्म में हर्षवर्धन एक प्रेमी की भूमिका में व अभिनेत्री ऋचा दीक्षित हर्षवर्धन के साथ इश्क़ लड़ाती नजर आएंगी। इस पोस्टर में ऋचा दीक्षित स्कूल की पोशाक पहनी हुई हैं और हर्षवर्धन निराला के पीछे दौड़ रही हैं। इस पोस्टर से साफ पता चल रहा की यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित हैं और फिल्म के कई रोमांटिक सीन भी दर्शाये जायेगे जी दर्शको काफी पसंद आएंगे।
इसे भी पढ़े: रिलीज हुआ ‘वांटेड’ का ट्रेलर, धमाकेदार एक्शन करते नजर आए पवन सिंह
फ़िल्म जानू मेरी जान की आखिरी दिन की शूटिंग मुम्बई के रसियन विला में की गई हैं और एक होली का सांग शूट किया गया। फ़िल्म में ऋचा दीक्षित स्कूल गर्ल की भूमिका में है जबकि हर्षवर्धन निराला गैराज मेकेनिक की भूमिका में है। हर्षवर्धन निराला स्कूल गर्ल ऋचा दीक्षित से प्यार कर बैठता हैं।
जानू मेरी जान में सोनिया मिश्रा, रितू पांडे ,पल्लवी कोली, प्रिया दीक्षित, त्रिपुरारी यादव, अनिल अनल , कल्याणी कपूर व महेश आचार्या जैसे कलाकार दमदार भूमिका में है। फ़िल्म के संगीतकार हैं छोटे बाबा। जबकि कार्यकारी निर्माता वेद प्रकाश गुप्ता है।फिल्म की निर्मात्री रंजना कुमारी हैं व फिल्म जानू मेरी जान को मई में रिलीज करने की योजना है ।