इस होली में GST जोड़ने को तैयार ‘निरहुआ’……. कैसे? अब आप ही देख लीजिये

0
68
Dinesh lal yadav holi special new song out
होली में GST
Dinesh lal yadav holi special new song out
होली में GST

नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर जहां राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, वहीं हमारे भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ भी इस होली में GST जोड़ने को तैयार बैठे हैं। दोस्तों डरिये नहीं, क्योकि ये GST आपके लिए नुकसान दायक नहीं बल्कि मनोरंजन से परिपूर्ण होगी। जी हां, संगीतप्रेमियों के लिए निरहुआ वर्ल्ड म्यूजिक की ओर से दिनेश लाल यादव का नया होली गीत रिलीज़ हुआ हैं।

इसे भी पढ़े: प्रियंका महाराज की फिल्म ‘दिलवाले का दिलजले’….. हैं हर्ट टचिंग स्‍टोरी पर बेस्‍ड

इस होली गीत का नाम हैं “होली में GST जोड़के” अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किस GST की बात कर रहे हैं। देखा जाए तो अभी होली को लगभग डेढ़ महीना पड़ा है लेकिन भोजपुरिया सुपरस्टार्स ने अभी से अपने हाथ दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसकी झलक सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने यूट्यूब के ऑफिसियल चैनल निरहुआ वर्ल्ड म्यूजिक पर पेश की।

इसे भी पढ़े: ‘मेंहदी लगा के रखना 2’ की शूटिंग समाप्त……. फिल्म के कुछ यादगार पलों की तस्वीरें वायरल

निरहुआ वर्ल्ड म्यूजिक द्वारा प्रस्तुत होली गीत ‘होली में GST जोड़के’ दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया, वही गीतकार प्यारेलाल यादव के बोल को संगीत से सजाया हैं मधुकर आनंद ने। यह गीत ‘होली में पुरनकी बीवी बंद कर दा मोदी जी’ एल्बम से लिया गया हैं। तो आप भी इस गीत का आनंद उठाइये।

इसके अलावा मकर संक्रांति के मौके पर मंबई के मलाड़ में आयोजित भोजपुरी गीत संगीतकार्यक्रम के दौरान अपने होली के एक गाने पर खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह ने भी जमकर डांस किया। और अब दिनेश लाल यादव भी अपने होली गीत से होली में GST जोड़ने को तैयार हैं। वही सुपरस्टार पवन सिंह भी अपने होली गीत से हिन्दुस्तान को रंगने के लिए तैयार हैं।