Thursday, April 25, 2024
HomeGossipप्रियंका महाराज की फिल्म ‘दिलवाले का दिलजले’….. हैं हर्ट टचिंग स्‍टोरी...

प्रियंका महाराज की फिल्म ‘दिलवाले का दिलजले’….. हैं हर्ट टचिंग स्‍टोरी पर बेस्‍ड

Priyanka maharaja bhojpuri movie Dilwale ka diljale
प्रियंका महाराज की फिल्म

इन दिनों प्रियंका महाराज अपनी भोजपुरी फिल्‍म ‘दिलवाले का दिलजले’, जो की बबीता एंड शोभा फिल्‍मस के बैनर तले बन रही के शूट को लेकर मुंबई में काफी व्‍यस्‍त हैं। हालांकि इस फिल्‍म के एक शेड्यूल की शूटिंग झारखंड के रामगढ़ में हुर्इ है और बांकी का हिस्‍सा इन दिनों मुंबई में शूट किया जा रहा है। फिल्‍म इसी साल 24 फरवरी को रिलीज होगी।

अभी पढ़े: भोजपुरी फिल्‍म ‘मुन्‍ना मवाली’ का भव्‍य मुहूर्त…… टाइटल सांग की रिकॉर्डिंग से हुआ सपंन्न

वहीं, फिल्‍म के बारे में बात करते हुए फिल्म के अभिनेता राहुल सिंह ने कहा कि एक बेजोड़ कहानी और हर्ट टचिंग स्‍टोरी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म में काम करना मेरे लिए काफी अच्‍छा रहा। फिल्‍म की कहानी रोमांस बेस्‍ड है, जो दर्शाकों को खूब पसंद आने वाला है। इसमें प्रियंका महाराज के साथ मेरी केमेस्‍ट्री लोगों को काफी पसंद आयेगी। फिल्‍म के गाने भी काफी खूबसूरत और दिल को छूने वाले हैं।

अभी पढ़े: देवो के देव ‘महादेव’ के नाम पर आधारित भोजपुरी फिल्म…… फर्स्ट लुक जारी

फिल्‍म कमाल की है साथ ही इसमें लोगों को काफी कुछ नयापन मिलेगा। फिल्‍म ‘दिलवाले का दिलजले’ के निर्माता – निर्देशक और लेखक सूरज कुमार हैं। उनका फिल्‍म को लेकर कहना है कि ये फिल्‍म लोगों को प्रेम की नई परिभाषा से रूबरू करायेगी। फिल्‍म की स्‍टोरी म्‍यूजिक बेस्‍ड है।

फिल्‍म में प्रियंका महाराज और राहुल सिंह के अलावा प्रमोद प्रेमी, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, सोहन लाल, सूरज सम्राट और ज्‍योति सिंह मुख्‍य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म के रोमांटिक गीत अरूण बिहारी, संजय चेतन और पंकज प्रियदर्शी ने लिखी है, जबकि अभिषेक चौधरी ने संगीत दिया है। कोरियोग्राफी ज्ञान जी और अनुज मिश्रा, एक्‍शन श्रवण और डीओपी अशोक पांडा का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -