Monday, April 29, 2024
HomeGossipदेवो के देव ‘महादेव’ के नाम पर आधारित भोजपुरी फिल्म...... फर्स्ट लुक...

देवो के देव ‘महादेव’ के नाम पर आधारित भोजपुरी फिल्म…… फर्स्ट लुक जारी

Bhojpuri film mahadev first look
भोजपुरी फिल्म ‘महादेव’ का फर्स्ट लुक जारी

भोजपुरी जगत के माने जाने वाले सुपर स्टार सिंगर एव अभिनेता समर सिंह फिल्म महादेव के माध्यम से जल्द ही 2018 में सिल्वर स्क्रीन पर आ रहे है। देवंता फ़िल्म प्रोडक्शन ने देवो के देव महादेव के नाम पर फ़िल्म निर्माण का निर्णय लिया है और मुहूर्त के साथ साथ फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड कायम …… इसे एक दिन में 20 लाख से ज्यादा बार…

इस मौके पर जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, समाजसेवक योगेश दुबे सहित विभिन्न क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद थे। महादेव नाम की इस फ़िल्म के निर्माता हैं निखिल मिश्रा जबकि निर्देशक की कमान संभाली है मिठाई लाल डी यादव ने। फ़िल्म के लेखक है ज्ञान यादव व मिठाई लाल डी यादव। ज्ञान यादव इस फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफी भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: आम्रपाली का किसी ने चुराया दिल…… चुराने वाला कातिल

निर्देशक मिठाई लाल यादव की यह पहली फ़िल्म है लेकिन दो दर्जन से भी अधिक फिल्मो में उन्होंने सहायक निर्देशक के दायित्व को बखूबी निभाया है। महादेव में मुख्य भूमिका में हैं चर्चित लोकगायक समर सिंह , नैंसी पांडे व प्रज्ञा तिवारी। समर सिंह ने सैकड़ो हिट गाने भोजपुरी संगीत जगत को दिया है।

महादेव में अपनी भूमिका का खुलासा उन्होंने नही किया लेकिन फ़िल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे एक शिवभक्त की भूमिका में हैं। मुहूर्त के अवसर पर भोजपुरी फ़िल्म जगत की कई जानी मानी हस्तियां पहुची और उन्होंने निखिल मिश्रा व मिठाईलाल डी यादव सहित पूरी टीम को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -