
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को एक ही दिन में सबसे ज्यादा यूट्यूब पर व्यूज मिले हैं। यश कुमार की 2017 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “कसम पैदा करने वाले की” ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। फिल्म को यूट्यूब पर एक ही दिन में 20 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके लिए यश कुमार दर्शको को तय दिल से धन्यवाद दे रहे हैं।
यह भी पढ़े: मोनालिसा की शादी की पहली सालगिरह…… दुबई में मना रही हैं इस तरह
हाल ही में यश कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की हैं जिसमे वो फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखे हैं “दिल से धन्यवाद आप सभी भोजपुरी दर्शकों का जिसने हमारी फ़िल्म को एक नया आयाम दिया। अब तक का यूट्यूब पर एक दिन में सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म। आप सभी का आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।”
यह भी पढ़े: खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का पहला होली सांग……. हो रहा हैं तेजी से वायरल
जून 2017 में रिलीज हुई फिल्म “कसम पैदा करने वाले की” बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई। इस फिल्म में यश कुमार अपने दमदार अभिनय के कारण चर्चा में रहे हैं, वही ऋतू सिंह और निधि झा ने भी उम्दा अभिनय किया है। फिल्म में यश कुमार ने एक मदारी की भूमिका निभाई हैं. इंसान के साथ अभिनय करना तो फिर भी आसान है, मगर यश कुमार ने फिल्म में दो जानवरों के साथ काम किया और जो इनके लिए काफी चुनौतियां भरा रहा हैं।
इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा जगत में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया हैं व फिल्म के संगीत को भी काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में यश कुमार, अवधेश मिश्रा, निधि झा ,ऋतू सिंह के अलावा सुजान सिंह, मनोज टाइगर, माया यादव, महेश आचार्या और आनंद मोहन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आये।