
भोजपुरी की धड़कन गर्ल शिखा मिश्रा जल्द ही अपनी दो नयी फिल्मो को लेकर जल्द ही दर्शको के बीच होगी। उनके प्रोडक्शन हाउस शिवा फिल्म फैक्ट्री के तहत दो फिल्मों के निर्माण की घोषणा की गयी है। जिसमे एक भोजपुरी होगी साथ ही दूसरी फिल्म मराठी होगी जो शिखा पहली बार बनाने जा रही हैं। यह फ़िल्म मराठी भाषा में भले निर्मित की जा रही है,लेकिन यह हर वर्ग व समाज के लिए सन्देशपूर्ण फ़िल्म होगी।
यह भी पढ़े: Traile Out: दुश्मनो से लोहा लेने मैदान में उतरे राम और अली
शिखा मिश्रा पहली मराठी फिल्म संभाजी सकपाल के साथ मिलकर कर रही हैं। शिखा मिश्रा ने मालाड में स्थित अपने कार्यालय का उद्घाटन व फिल्म का मुहूर्त एक ही दिन नवरात्रि के शुभ अवसर पर किया। वही इस फिल्म का निर्देशन जानें माने एडिटर दीपक जौल करेंगे। यह एक मल्टीस्टार फिल्म होगी जिसमे मराठी सिनेमा के नामचीन कलाकार नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़े: सीमा सिंह बहुत खुश, नवरात्रि के अवसर पर…. जाने, क्यों हैं इतनी खुश
इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, वाई और सतारा में की जायेगी। यह एक नारी प्रधान फ़िल्म है जो समाज में जागरूकता फैलाएगी। फिलहाल इस फिल्म के किरदारों का चयन अभी जारी है। वही भोजपुरी फिल्म का भी मुहूर्त कर दिया गया हैं जिसका निर्देशन सुजीत कुमार जल्द ही करेंगे। शिखा मिश्रा ने अब तक जीतनी भी भोजपुरी फिल्मो का निर्माण किया हैं वे हिट ही रही हैं।
शिखा मिश्रा अपने अभिनय से भी दर्शको को दीवानी बना चुकी हैं। शिखा मिश्रा ने फिर दौलत की जंग, कहिया बियाह बोला करबा, दीवाना 2 जैसी कई भोजपुरी फिल्म में अभिनय किया हैं। सर्वप्रथम शिखा मिश्रा ने फिल्म धड़कन का निर्माण किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा हैं।