
साल 1988 में रिलीज हुई बिग बी अभिताभ बच्चन की फिल्म ‘शहंशाह’ बम्पर ओपनिंग के साथ उस दौर की सबसे सुपरहिट फिल्मो में से एक रही हैं। वही भोजपुरी में बनी रविकिशन अभिनीत फिल्म शहंशाह बिहार, झारखंड में दर्शको का दिल जीतने के बाद अब जल्द ही मुम्बई में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म में रविकिशन के एक्शन व अंजना सिंह के बोल्ड सीन्स हैं।
इसे भी पढ़े: Traile Out: दुश्मनो से लोहा लेने मैदान में उतरे राम और अली
भोजपुरी फिल्म शहंशाह इसी सप्ताह यानी शुक्रवार 30 मार्च को मुंबई के सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए एकदम तैयार हैं। इसकी सूचना निर्माता विवेक रस्तोगी ने दी हैं। इस फिल्म में मेगा स्टार रविकिशन का जोरदार एक्शन के साथ अंजना सिंह के साथ जबर्दरस्त रोमान्स है और साथ ही अभिनेता रविशेखर सिन्हा और प्रियंका पंडित का रोमांटिक अंदाज़ भी दर्शको को पसंद आया हैं।
इसे भी पढ़े: सीमा सिंह बहुत खुश, नवरात्रि के अवसर पर…. जाने, क्यों हैं इतनी खुश
फिल्म शहंशाह की शूटिंग बनारस के जयपुर एवं उत्तरप्रदेश में हुई है। फिल्म में भोजपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह सिंह पर ‘जी अ हो बिहार के लाला’ श्रद्धाजंलि गीत दर्शकों को आकर्षित करेगी।फिल्म में पारिवारिक कहानी के साथ ईमानदार पुलिस अधिकारी को दिखाया गया है साथ ही अंजना सिंह इसमें फूल बेचने वाली लड़की का अभिनय निभा रही हैं।
फ़िल्म में मेगा स्टार रवि किशन , भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह , रवि शेखर सिन्हा , प्रियंका पंडित , ब्रजेश त्रिपाठी, अवधेश मिश्रा , राजन मोदी , आनंद मोहन , नीरज यादव , राहुल श्रीवास्तव , साहिल शेख, राम मिश्रा , डॉ अर्चना सिंह , डॉ यादवेन्द्र यादव , सीमा सिंह और कुणाल सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं ।