
बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म “तोड़ दे दुश्मनो की नली राम और अली” का दर्शक लोग सिनेमा परदे पर देखने के लिए बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं अब उनके इतंजार की घड़ी ख़त्म होने को हैं हाल ही में फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज कर दिया गया है। फ़िल्म के ट्रेलर से साफ पता चल रहा कि फ़िल्म ऐक्शन, रोमांस, कॉमेडी से भरपूर है।
इसे भी पढ़े: फिल्म ग़दर -2 की धूम अभी भी जारी…. दर्शको का मिल रहा भरपूर प्यार
फ़िल्म ‘तोड़ दे दुश्मनो की नली राम और अली’ का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्ड वाइड म्यूज़िक के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। फिल्म में निसार खान और राज यादव मुख्य भूमिका में हैं, जो राम और अली के बेस्ट किरदार में नजर आ रहे हैं। जबकि उनके अपोजिट गार्गी पंडित (प्रियंका पंडित) और सलोनी बिष्ट हैं, जिनकी केमेस्ट्री ट्रेलर में कमाल की है।
इसे भी पढ़े: सीमा सिंह बहुत खुश, नवरात्रि के अवसर पर…. जाने, क्यों हैं इतनी खुश
ट्रेलर की बात करे तो इसमें निसार खान, राज यादव की गार्गी पंडित, सलोनी बिष्ट के साथ लव स्टोरी जबरदस्त हैं। इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन भी बेस्ट हैं। इसमें निसार खान, राज यादव का किरदार काफी अलग बताया गया हैं जिसे समाज में रहकर कई बड़ी मुश्किलो का सामना करना पड़ता हैं और दो अलग – अलग धर्म समुदाय से संबन्ध करने वाले राम अली समाज के दुश्मनो का विनाश करते नजर आएंगे।
फिल्म में निसार खान और राज यादव के अलावा गार्गी (प्रियंका) पंडित, सोनाली बिष्ट, उमेश सिंह, सौरभ अश्वेरी, संजय महानंद मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। इसके अलावा ग्लोरी मोहनता का आइटम नंबर लोगों को पसंद आयेगा। फ़िल्म के गीत आजाद सिंह, श्याम देहाती, यादव राज व फणींद्र राव ने लिखा है जबकि संगीत छोटे बाबा और साहिल खान ने दिया है ।