साल 2016 में आई भोजपुरी फिल्म “राम लखन” बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और इस फिल्म को दर्शको ने काफी पसंद किया। इसी फिल्म का एक गाना “बलम दिहे गरिया” जिसे यू-ट्यूब पर 25 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना आम्रपाली दुबे और शुभी शर्मा पर फिल्माया गया, जिसमे दोनों ने अपना अभिनय बेखूबी निभाया।
यह भी पढ़े:बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित हुई ‘शुभी शर्मा’
हालही में शुभी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोजपुरी फिल्म “राम लखन” के पोस्टर की फोटो शेयर की हैं। जिसमे यू-ट्यूब पर उनके एक गाने “बलम दिहे गरिया” को 25 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुके है। इसके लिए वो दर्शको को धन्यवाद दे रही हैं।
यह भी पढ़े:दिल दहला देने वाला होगा निरहुआ का ये एक्शन सीन, अभी देखे
इस गाने को शुभी शर्मा और आम्रपाली दुबे अपने खूबसूरत किरदार से ज्यादा आकर्षक बना दिया। इन दोनों की बेहतरीन मूव्ज को दर्शको ने गाने में काफी पसंद किया हैं। आवाज कल्पना और इंदु सोनाली गाने में दी, गीत के प्यारे बोल श्याम देहाती ने लिखे व रजनीश मिश्रा ने संगीत दिया हैं। फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ व प्रवेश लाल यादव मुख्य भूमिका में थे।
शुभी शर्मा भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका किरदार दर्शको खूब पसंद आता हैं। और इन्हे भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2017 में फिल्म “दुल्हन चाही पाकिस्तान से” के लिए ‘बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड’ से नवाजा गया।