Saturday, April 27, 2024
HomeGossipलकी अदाकारा आम्रपाली दुबे के साथ गाना शूट होने के बाद क्या...

लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे के साथ गाना शूट होने के बाद क्या बोले खेसारीलाल?

New song of Khesari with Amrapali Dulhaniya ganga paar ke
लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे के साथ गाना शूट होने के बाद क्या बोले खेसारीलाल?

आप सभी जानते हैं की सुपरस्टार खेसारीलाल यादव पहली बार भोजपुरी फिल्मो की लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे के साथ एक गाने में दिखाई देंगे। यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म “दुल्हन गंगा पार के” लिए शूट किया गया। इस गाने की सफलता अभी से तय मानी जा रही हैं। इसके लिए खुद खेसारी लाल यादव ने बताया की यह गाना बड़ा अच्छा शूट हुआ हैं जिसे स्वय खेसारी लाल यादव ने गाया हैं।

इसे भी पढ़े:‘निरहुआ चलल लंदन’ के क्लाइमेक्स और गाने के लिए, निरहुआ-आम्रपाली जा रहे है लंदन

दरअसल खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया उनकी अपकमिंग फिल्म “दुल्हन गंगा पार के” का एक गाना आम्रपाली दुबे के साथ शूट किया हैं, गाना का शूट बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने आम्रपाली दुबे के बारे बताते हुए कहा की वे एक कमाल अदाकारा हैं, उनके साथ काम करके बड़ा अच्छा लगा। उनके मुताबिक एक कलाकार दूसरे कलाकार की भावनाओ को जल्द ही समझ लेता हैं।

इसे भी पढ़े:निरहुआ की सबसे बड़ी फ़िल्म ‘सौगंध’ का पहला पोस्टर जारी

इसके लिए खेसारीलाल यादव आम्रपाली दुबे को धन्यवाद देते हुए उनका आजीवन शुक्रगुजार रहेंगे। क्योकि आम्रपाली दुबे ने उनकी फिल्म के लिए अपना कीमती समय निकाला। उन्होंने कहा की हमारे चाहने से कुछ नहीं होता जिस दिन संजोग होता हैं उस दिन वो काम हो जाता हैं। जिस तरह ये गाना शूट हो गया।

#Marad_Hamar_Bachcha_Ba #Dulhin_Ganga_Paar_Ke

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


उनके मुताबिक रिश्ते बनाये नहीं जाते रिश्ते बन जाते हैं। इसके लिए उन्होंने खिलौने का उदाहरण देते कहा की हम खिलौने की तरह हैं, जिसे दुनिया खेलती हैं और हम उनकी ख़ुशी का एक पात्र बन जाते हैं उनकी खुशी के लिए जीते हैं और उनकी ख़ुशी के लिए मर जाते हैं, जिंदगी के इस खेल में मजा भी आता हैं।

#Item Song #Dulhin_Ganga_Paar_Ke Amrapali Ji Aur Main Ricky Dada Ke Sath #Last_Night

A post shared by Khesari Lal (@khesari_yadav) on


फ़िलहाल खेसारी अपनी अपकमिंग फिल्म “दुल्हन गंगा पार के” की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। जिसमे एक बार फिर से उनके काजल राघवानी नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता अरविंद कुमार सिंह और डायरेक्टर असलम शेख हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -