Saturday, March 23, 2024
HomeGossipबेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित हुई ‘शुभी शर्मा’

बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित हुई ‘शुभी शर्मा’

Shubhi sharma wining best sporting actress award
बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित हुई ‘शुभी शर्मा’

भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2017 मे मशहूर अदाकारा शुभी शर्मा को ‘बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड’ से नवाजा गया। बता दे इन्हे भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ के लिए इस अवार्ड के लिए चुना गया। शुभी शर्मा ने सोशल मिडिया द्वारा फोटो शेयर करते हुए अपने फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार पांडे जी, डाइरेक्टर, कॉरियोग्रफर रिकी मास्टर जी साथ ही एंटाइयर टीम व स्पेशल धन्यवाद् विनोद गुप्ता जी को दिया।

इसे भी पढ़े:पवन सिंह के साथ फिल्म में बिताया वो वक्त, यूं याद आया शुभी शर्मा को

उन्होंने इस अवार्ड के लिए अपने फैंस और ऑडियंस को तहे दिल से धन्यवाद दिया। मुम्बई के मलाड में आयोजित 12 वें भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड में शुभी शर्मा को उनकी फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ के लिए ‘बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

इसे भी पढ़े:शुभी शर्मा भी करेंगी भैंस चराने वाले लड़के के साथ ‘हेरा फेरी’

वही भोजपुरी फिल्मो के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे को एक बार फिर से बेस्ट एक्टर व बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड समारोह में निरहुआ के होम प्रोडक्शन की फ़िल्म राम लखन को सोशल ईशु पर बनी बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड मिला।


प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी को जहां बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला वही नवोदित एक्ट्रेस के लिए अंतरा बनर्जी को और कहानी के लिए संतोष मिश्रा को अवार्ड दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -