![Priyanka pandit vacation time in goa](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/11/Priyanka-pandit-vacation-time-in-goa.jpg)
कुछ दिनों पहले प्रियंका पंडित ने अपने फैंस को गोवा वेकेशन की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट पर जाते हुए फोटो शेयर की। फिलहाल प्रियंका गोवा पहुँच चुकी हैं। और वहां के प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रही हैं। बता दे गोवा अपनी नैसर्गिक प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक समुद्र तटों, मशहूर वास्तु मंदिरों, भव्य पार्टियों और त्यौहारों और अपनी समृद्ध एंग्लो-भारतीय विरासत के कारण सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
इसे भी पढ़े:प्रियंका पंडित ने फिल्म ‘अली राम’ के सेट से शेयर की तस्वीरें
इसी आकर्षण के चलते ‘प्रियंका पंडित’ भी ‘गोवा’ में दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखी। जी हां, हालही प्रियंका पंडित ने गोवा में बिताए मस्ती भरे पलों को सोशल मिडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। गोवा में घूमने को लेकर हर कोई उत्साहित रहता हैं और प्रियंका भी इन तस्वीरो में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
इसे भी पढ़े:प्रियंका पंडित अपनी फिल्म ‘चलो भाग चले’ की शूटिंग में काफी व्यस्त
गोवा भारत के पश्चिमी तट पर नीले पानी से घिरी एक छोटी सी भूमि है। सबसे महत्वपूर्ण और रुचिकर जगहों में गोवा के समुद्र तट हैं जिसे देखने हर साल हजारों सैलानी पूरी दुनिया से यहां आते हैं। अधिकतर लोग इस प्रकृति के स्वर्ग में सुहावनी धूप और साफ और चमचमाते समुद्री पानी का आनंद लेने आते हैं।
इससे पहले प्रियंका पंडित ने मंगलवार को भी इंस्टाग्राम पर अपना फोटो शेयर किया है जिसमें वह हैंडसम गायक राज यादव के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पोस्ट के मुताबिक फिल्म के निर्देशक शुभम सिंह हैं। शूटिंग के इस तीसरे दिन भी प्रियंका ने जमकर एन्जॉय किया।