निरहुआ सीरीज की फ़िल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के अगले चरण की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। हम आपको पहले भी कई खबरों में इससे जुडी जानकारी दे चुके हैं। मगर इस बार जो खबर हम लाये हैं जिसे देख और जानकर आप भी काफी दंग रह जायेगे। निरहुआ के नाम पर लगभग दो दर्जन फिल्मे बन चुकी है। जिनमे उन्होंने अपना हास्य, एक्शन, रोमांस झलकाया।
इसे भी पढ़े:निर्देशक संतोष मिश्रा को याद कर, इस तरह भावुक हुए ‘निरहुआ’, देखे वीडियो
निरहुआ चलल लंदन में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी है। दिनेश लाल यादव गिने-चुने फिल्म ही करते है लेकिन फिल्मों के उच्च स्तर का ख्याल रखते हुए। निरहुआ इस फिल्म में भी अपना शत प्रतिशत देते हुए अहम् भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में भी निरहुआ अपना धमाकेदार एक्शन लेकर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़े:मात्र एक सप्ताह में ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ पहुंची 9 Million पार
इसके लिए निरहुआ ने अपने इंस्टा अकॉउंट से एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमे वह ऐरोप्लेन के आगे भागते हुए एक एक्शन सीन कर रहे हैं। उनके चेहरे पर खून दिखाई दे रहा हैं वही उनके हाथ में बन्दूक भी नज़र आई। इस वीडियो से अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं की ये फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली हैं।
पशुपति नाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं सोनू खत्री, सूरज खड़का और मंदार कुमल जबकि निर्देशन की बागडोर संभाली है, नेपाल के जाने माने निर्देशक चंद्रा पंत ने। वही अपनी लेखनी के बल पर भोजपुरी जगत में मुकम्मल स्थान प्राप्त कर चुके लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने इस फ़िल्म की कहानी, पटकथा और संवाद को लिखा है।