Tuesday, March 26, 2024
HomeGossipअरविन्द अकेला “कल्लू” का नया गाना मार्किट में ‘ए बंगलिया बेबी’

अरविन्द अकेला “कल्लू” का नया गाना मार्किट में ‘ए बंगलिया बेबी’

Arvind akela kallu song ae bangaliya baby
अरविन्द अकेला “कल्लू” का नया गाना मार्किट में ‘ए बंगलिया बेबी’

आजकल भोजपुरी गानों के नए-नए अल्बम आते जा रहे हैं। इस समय भोजपुरी गीत-संगीत का बाजार अपने चरम पर है। हर साल की तरह इस साल भी बड़े-छोटे गायकों ने अपना अल्बम बाजार में उतारा है। जिसमें खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अक्षरा सिंह के साथ कल्पना जैसी कई सिंगर शामिल हैं। इसी क्रम में भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर, अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू भी अपना नया लोकगीत लेकर हाज़िर हैं।

इसे भी पढ़े:“आज चांद उतरल बाटे हो पियर साड़ी में..”, देखे कल्लू का रोमांटिक अंदाज़

आदि शक्ति फिल्म्स की ओर से प्रस्तुत इस गाने में आवाज दी हैं अरविन्द अकेला कल्लू ने, गीत-संगीत से सजाया हैं श्याम देहाती ने। ‘कल्लू’ का यह सॉन्ग जिसमे अदाकारा को एक बंगलिया बेबी बता रहे है। अरविन्द अकेला कल्लू एक ऐसे सिंगर हैं जिनकी आवाज से भोजपुरिया दर्शक झूम उठते हैं।

इसे भी पढ़े:अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ का नया लुक वायरल, फिल्म हैं ‘कसम तिरंगे के’

बताते चले कल्लू की आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लागे’ में शुभम तिवारी और किरण सिंह के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। दोनों ने इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं।

निर्देशक पराग पाटिल निर्देशित इस फिल्म में किरण सिंह बतौर लीड एक्‍ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर अभिनेता शुभम तिवारी के साथ नजर आने वाली हैं। बता दे किरण सिंह ने साल 2016 में फिल्‍म ”जिगरवाला” से फिल्म इंडस्‍ट्री में इंट्री मारी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -