Monday, September 25, 2023
HomeGossip‘लव यू सांवरिया’ में निरहुआ-अंजना की रोमांटिक जोड़ी

‘लव यू सांवरिया’ में निरहुआ-अंजना की रोमांटिक जोड़ी

Anjana with Nirhua in 'Love You Saawariya'
भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव और हॉट केक अंजना सिंह एक बार फिर साथ नजर आएंगे। जी हां दोनों आगामी फिल्म ‘लव यू सांवरिया’ में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग इन दिनों नबाबो के शहर लखनऊ में चल में जोरो शोरो से चल रही हैं। लव यू सांवरिया एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है।

इसे भी पढ़े: छठी माई के बिटिया संग दिखे यश कुमार, पोस्टर जारी

इस फिल्म को लेकर दर्शको की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म में एक्शन और रोमांस भी होगा और निरहुआ को अब तक के सबसे अलग अवतार में देखा जा सकेगा।लव यू साँवरिया एक लव स्टोरी है इसमें एक्शन इमोशन और मनोरंजन का भरपूर तड़का है।

इसे भी पढ़े: 5 अक्‍टूबर को रिलीज होगी अंजना-गुंजन सिंह की खुद्दार

निरहुआ-अंजना सिंह इससे पहले जिगर, हथकड़ी, दूध का कर्ज, एक बिहारी सौ पे भारी, वर्दी वाला गुंडा, मोकामा ज़ीरो किलोमीटर, बेटा जैसी कई सुपरहिट फिल्मे दे चुके हैं। अंजना ने अब लगभग सत्तर से भी अधिक फ़िल्मे की है। हाल में अंजना सिंह को फिल्म सनकी दारोगा और मुन्ना मवाली रिलीज हुई थी जिसे दर्शको का भरपूर प्यार मिला हैं।

फिल्म ‘लव यू सांवरिया निर्माता राजेश गुप्ता और निर्देशक अजीत श्रीवास्तव हैं। बता दें कि इस फिल्म के अलावा निरहुआ अपनी आने वाली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -