Saturday, May 18, 2024
HomeGossipFull Movie: बॉर्डर के आते ही छाए गए निरहुआ, वीडियो पहुंचा 2...

Full Movie: बॉर्डर के आते ही छाए गए निरहुआ, वीडियो पहुंचा 2 मिलियन पार

Bordar Full Movie Release
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को एक ही दिन में सबसे ज्यादा यूट्यूब पर व्यूज मिले हैं। सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद डिजिटल वर्ल्ड में भी निरहुआ एंटरटेनमेंट की फ़िल्म ‘बॉर्डर’ का जादू चल गया है। फिल्म को यूट्यूब पर मात्र 24 घंटे में ही दो मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़े: बंपर ओपनिंग के साथ गौरव झा ने ढाया बॉक्स ऑफिस पर ‘कहर’

निरहुआ एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यू ट्यूब चैनल पर फ़िल्म अपलोड होते ही दर्शको की बाढ़ सी आ गई और मात्र 24 घंटे में ही फ़िल्म को 20 लाख से भी अधिक का व्यू मिल गया हैं। भोजपुरी फिल्म जगत में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म ने 24 घंटे में ही 20 लाख व्यू हासिल कर लिए हो। इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ रोमान्स, कॉमेडी का भी भरपूर तड़का हैं।

इसे भी पढ़े: 5 अक्‍टूबर को रिलीज होगी अंजना-गुंजन सिंह की खुद्दार

‘बॉर्डर’ देशभक्ति पर आधारित निरहुआ की बेहद म‍हत्‍वपूर्ण है।इस फिल्‍म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है, जिस वजह से कास्‍ट से लेकर फिल्‍म के हर हिस्‍से पर काफी मेहनत की गई है। फिल्म मे जबरदस्त एक्शन है और कमाल के सीन हैं। फिल्म के साथ -साथ फिल्म के गाने भी दर्शको द्वारा काफी पसंद किये जा रहे हैं।

फ़िल्म बॉर्डर ने रिलीज होते ही बिहार में बॉलीवुड के दिग्गज सलमान खान की रेस 3 को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था।बॉर्डर के निर्माता है प्रवेश लाल यादव। कार्यकारी निर्माता हैं हरिकेश यादव हैं। फ़िल्म में जुबली स्टार निरहुआ , यू ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे सहित भोजपुरी जगत के नामचीन कलाकारों की फौज है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -