Monday, September 18, 2023
HomeGossipबिहार के बाद अब मुंबई में धूम मचाने आ रहे हैं मुन्ना...

बिहार के बाद अब मुंबई में धूम मचाने आ रहे हैं मुन्ना मवाली

Munna Mawali's entry into the fourth week
भोजपुरी एक्शन स्टार प्रमोद प्रेमी की फिल्म ‘मुन्ना मवाली’ बिहारी के सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब आगामी 5 अक्टूबर को मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बिहार मे रिलीज होने के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस की खिड़की पे पुराने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है और सिनेमाघरों में इसे पहले ही दिन जबरदस्‍त रेस्‍पांस मिला है।

यह भी पढ़े: बंपर ओपनिंग के साथ गौरव झा ने ढाया बॉक्स ऑफिस पर ‘कहर’

फिल्म में प्रमोद प्रेमी और अंजना सिंह की केमेस्‍ट्री दर्शको द्वारा काफी पसंद किया हैं। यूट्यूब पर जारी इस फिल्‍म के ट्रेलर को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। फिल्‍म के गाने भी काफी खूबसूरत हैं और एक्‍शन का तो जवाब हैं। मतलब फिल्म में दर्शकों को इंटरटेंमेंट का फुल डोज हैं।हास परिहास और रोमांस से भरपूर यह फिल्म बेहद मनोरंजक हैं।

यह भी पढ़े: 5 अक्‍टूबर को रिलीज होगी अंजना-गुंजन सिंह की खुद्दार

फिल्म की कहानी काफी अच्छी हैं जिसमे भरपूर एक्शन, रोमांस व ड्रामा के साथ दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी हैं। फिल्‍म में प्रमोद प्रेमी, अंजना सिंह और पूनम दुबे की ट्राएंगल लव स्‍टोरी हैं। सामाजिक और शहरी परिवेश के बीच भोजपुरिया संस्‍कृति को ध्‍यान में रखकर यह फिल्‍म बनाई हैं साथ ही पारिवारिक मूल्‍यों का भी खासा ख्‍याल रखा गया है।
After Bihar, Munna Mawali is coming to Mumbai
सिने प्राइम वर्ल्‍ड के एसोसिएशन और द सिनेमा के बैनर तले बनी ‘मुन्‍ना मवाली’ के निर्माता पप्पू पांडेय हैं।फिल्म मुन्ना मवाली में प्रमोद प्रेमी, अंजना सिंह और पूनम दुबे के अलावा मनोज टाइगर, नागेश मिश्रा, अयाज खान आदि मुख्‍य भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -