Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipअक्षरा सिंह का हिन्दी सांग “जिस पगले को दिल से चाहा” होगा...

अक्षरा सिंह का हिन्दी सांग “जिस पगले को दिल से चाहा” होगा आज रिलीज

Akshara Singh's Hindi Song Jis Pagle Ko DilSe Chaha will be released today
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक और नया सैड सांग आज जल्द ही रिलीज होगा। इससे पहले भी अक्षरा ने अपना पहला हिंदी सॉन्ग “बेवफा तेरे बिन” रिलीज किया जिसे दर्शको का भरपूर प्यार मिला हैं। यह गाना यूट्यूब के लोकप्रिय भोजपुरी चैनल वेव म्यूजिक कम्पनी की तरफ से प्रस्तुत किया गया। अब अक्षरा दूसरा गाना रिलीज करने वाली हैं जिसके बोल “जिस पगले को दिल से चाहा” ज़िसको लिखा हैं भोजपुरी के सबसे सफल गीतकार मनोज मतलबी ने व संगीत घुंघरू जी का हैं।

इसे भी पढ़े: Box Office पर तहलका…… महेंदी लगाके रखना 2 को मिली शानदार ओपनिंग

यह गाना यूट्यूब के भोजपुरी चैनल लवली म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया जायेगा। भोजपुरी जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जल्द ही एक उम्दा गायिका के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में हो रही हैं। अक्षरा जल्द ही पवन सिंह की फिल्म ‘माँ तुझे सलाम’ और ‘मैंने उनको सजन चुन लिए’ में नजर वाली हैं।

इसे भी पढ़े: आ रही हैं आम्रपाली दुबे जल्द ही बिहारी में धूम मचाने

हाल में अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर दस्तक देते गाने का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया हैं। पोस्टर को देखने पर लगता हैं की यह एक रोमांटिक सॉन्ग हैं और अक्षरा काफी क्यूट लग रही हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी मधुर आवाज में छठी माई का एक पारम्परिक गीत “काँच ही बांस के बहंगिया बहँगी लचकत जाये” को गाया, जिसे लोगो ने खूब पसंद किया हैं।

My new song is releasing today…. By lovely music world…. Hope you'll like it

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) on


भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह ने आज वो मुकाम हासिल कर कर लिया जिसके बारे ने उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा अक्षरा ने सबसे ज्यादा फिल्मों में काम पवन सिंह के साथ किया है। अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बस चुकी अक्षरा गायिका बन गई हैं। अक्षरा सिंह ने त्रिदेव, साजन चले ससुराल 2 व दिलवाला जैसे सुपरहिट फिल्मो में अपनी लाजवाब अदाकारी दिखाई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -