रानी चटर्जी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुश खबरी हैं जल्द ही रानी भोजपुरी फिल्म “कसम दुर्गा की” में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म वो एक नये अवतार में दर्शको को दिखेगी। इसके उपरान्त रानी चटर्जी ने अपने फैंस एक तोहफा भी दिया हैं इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया हैं जिसे दर्शक काफी पसंद कर हैं और उनके अभिनय की वाह वाही कर रहे हैं।
यह भी पढ़े: Viral Video: भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी छाया ‘निरहुआ’ के इस गाने का सुरूर
फिल्म के ट्रेलर को भोजपुरिया दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं जिसमे रानी एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं और दुश्मनो का नाश करने के लिए एक नया रूप धारण किया हैं। ट्रेलर में रानी का अभिनय काफी दमदार लग रहा हैं जिसमे वो दुश्मनो का एक – एक करके नाश कर रही हैं। वही फिल्म की कहानी बाकी भोजपुरी फिल्मो की कहानी से काफी अलग लग रही हैं।
यह भी पढ़े: जब निरहुआ ने छुए थे श्री देवी के पैर…. कुछ इस अंदाज़ में हुई थी मुलाकात
फिल्म “कसम दुर्गा की” का ट्रेलर टीम फ़िल्सम के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ हैं। इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ मनोज आर पांडेय नजर आएंगे और फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री दर्शको को पसंद आने वाली हैं। वही रानी इस फिल्म में अलग अलग लुक में नजर आएगी। यह भोजपुरी में सबके हटकर फिल्म होगी हैं जिसमे एक महिला अपने मान सम्मान के लिए दुश्मनो से लोहा लेती नजर आएगी।
फिल्म “कसम दुर्गा की” का निर्देशन रमना मोगीली कर रहे हैं और निर्माता डी सुरेश व बी तिरुपति रेड्डी हैं। फिल्म के लेखक राजेंद्र भरद्वाज व संगीत दिया हैं साहिल दिया ने। गीत के बोल विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, लाल जी यादव ने लिखे हैं।