
रणवीर सिंह की वर्ल्ड कप 1983 के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म ‘83’ को लेकर एक बदलाव हुआ हैं। ट्वीटर पर दी गई सूचना के आधार पर इसकी रिलीज डेट आगे घिसक गई है। जी हां, पहले यह फिल्म अप्रैल महीने में रिलीज होनी थी लेकिन ट्वीट द्वारा मिली खबर के मुताबिक अब फिल्म 30 अगस्त साल 2019 के दिन रिलीज होगी। बता दे बायोपिक फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव की भूमिका में नज़र आएँगे।
यह भी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस एक्टर ने दिया करारा जवाब…… कहा गाली बर्दाश्त नहीं
वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म इंडियन स्किपर कपिल देव की कहानी से प्रेरित है। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। ‘1983 वर्ल्ड कप’ भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय था। क्योकि इस दौरान कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था।
यह भी पढ़े: ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर अमिताभ बच्चन का नया खुलासा…… दी ये बड़ी खुशखबरी
1983 में आयोजित क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत ने कपिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हरा कर खिताब अपने नाम किया था। इसके पहले मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अभिनेता रणवीर ने विजेता टीम से मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
Mark your calendar! '83 will be releasing on 30th August, 2019. '83 stars @RanveerOfficial. Directed by @kabirkhankk. @RelianceEnt @FuhSePhantom pic.twitter.com/gRsqvcEj6Q
— '83 (@83_thefilm) February 4, 2018
फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित की जाने वाली इस फिल्म को लेकर अभिनेता रणवीर भी काफी उत्साहित हैं। वही इस ऐतिहासिक जीत की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन कबीर खान करेंगे।