
एक्टर मनोज तिवारी और एक्ट्रेस नीतू चंद्रा के बाद भोजुपरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर फेम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी हमारी भाषा हमारी मातृ भाषा है और कोई इसका अपमान करे, ये हमें कभी बर्दाश्त नहीं होगा। वे भोजपुरी की अहमियत नहीं समझते, जबकि देश में भोजपुरी एक महत्वपूर्ण भाषा है।
इसे भी पढ़े: रानी चटर्जी ने बनाया एक और कवर सांग…… ‘मेरे रश्के कमर’ में चलाया अपना जादू
आज दुनिया भी भोजपुरी का सम्मान कर रही है। कितने ही आईएसएस और आईपीएस भोजपुरी भाषी हैं। इसलिए अपनी पब्लिसिटी स्टंट के लिए कोई भोजपुरी को गाली दे, ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले दिनों एक रियालिटी शो के दौरार भोजपुरी भाषा का अपमान किया था और इसे ट्टटी बताया था, जिस पर खेसारीलाल ने कहा कि भोजपुरी भाषा का अस्तित्व उनकी फिल्मों से ज्यादा है।
इसे भी पढ़े: ‘बॉर्डर’ के भोजपुरी सिपाही शूटिंग के लिए तैयार……. जल्द आपके सामने भी होंगे
इसलिए हम कहना चाहते हैं कि भारत विविधताओं की देश है। इसलिए हमें सभी भाषाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्हें भी करना चाहिए। उन्हें किसी भाषा का अपनाम करने का अधिकार नहीं है। खेसारी ने कहा कि सिद्धार्थ ने जिस मंच से ऐसी ओछी हरकत की, वो सलमान खान का मंच था। खुद सलमान खान की फिल्मों दबंग जैसी फिल्म में भोजपुरी का प्रयोग हुआ था।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान खान के बहुचर्चित टीवी शो में अपनी फिल्म के प्रमोशन को पहुंचे थे, जहां सलमान ने उन्हें भोजपुरी गाने पर डांस करने को कहा था। जिसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी को ट्टटी कहा था। उस समय मंच पर मौजूद बिहार के अभिनेता मनोज वाजपेयी भी थे, जिन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा द्वारा भोजपुरी को नीचा दिखाये जाने पर भी विरोध नहीं जताया।
इस पर बिहार और यूपी में काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली और सिद्धार्थ पर केस भी दर्ज कराया गया। वहीं, पिछले दिनों भोजपुरी कलाकार संघ ने गीतकार पवन पांडेय के नेतृत्व में पटना में सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्टर भी फूंका था।