Sunday, April 21, 2024
HomeGossipजल्दी ही कुछ नया करने की कोशिश.. - अरविन्द अकेला ‘कल्लू’

जल्दी ही कुछ नया करने की कोशिश.. – अरविन्द अकेला ‘कल्लू’

Arvind akela kallu environmental protection
जल्दी ही कुछ नया करने की कोशिश.. – अरविन्द अकेला ‘कल्लू’

जल्द ही नव वर्ष का आरम्भ होने वाला हैं। आज हर इंसान नव वर्ष का स्वागत नए सपने, नए लक्ष्य, नए आईडियाज के साथ करना चाहता है। नए साल की शुरुवात को देखते हुए कई फ़िल्मी सितारे नई नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी के चॉकलेटी स्टार अरविन्द अकेला ‘कल्लू’ भी जल्दी ही कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। इस खबर की जानकारी उन्होंने कुछ समय पहले ही सोशल मिडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाई हैं।

इसे भी पढ़े: ‘पवन सिंह स्टार नाइट’ में होगा….. हैप्पी न्यू ईयर धमाका 2018

अब वो जल्दी ही कुछ नया क्या करने वाले हैं इसका तो फिलहाल खुलासा नहीं हुआ हैं। मगर इस बात की जानकारी के साथ उन्होंने अपने इंस्टा अकॉउंट से एक फोटो शेयर की हैं जिसमे उनके साथ प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू जी, गीतकार मनोज मतलबी जी, लेखक राकेश शर्मा जी और स्वयं कल्लू के प्यारे पापा चुनमुन चौबे जी नज़र आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े: ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ का प्रदर्शन…. मुंबई और गुजरात में

तस्वीर शेयर करने के साथ कल्लू ने इसके कैप्शन में लिखा भी हैं “जल्दी ही कुछ नया करने की कोशिश.. म्यूजिक डायरेक्टर अविनाश झा घुंघरू जी, गीतकार मनोज मतलबी जी, लेखक राकेश शर्मा जी और मेरे प्यारे पापा जी चुनमुन जी चौबे जी”।


फिल्मो के बात करे तो कल्लू और लूलिया गर्ल निधि झा ने एक नई फिल्म की शुरुआत की हैं। जी हाँ, जाने माने फिल्म मेकर अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियांशी मुबीज के बैनर तले एक नई बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “मैं नागिन तू सपेरा” का आगाज़ हुआ है, जिसमें अरविन्द अकेला कल्लू और निधि झा रोमांचक अंदाज़ दर्शकों से रूबरू होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -