Saturday, April 20, 2024
HomeGossip‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ का प्रदर्शन…. मुंबई और गुजरात में आज से

‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ का प्रदर्शन…. मुंबई और गुजरात में आज से

Pakistan mein jaishreeram movie released today
‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ का प्रदर्शन

बिग बॉस सीजन 10 फेम मोनालिसा की कंट्रोवर्सियल भोजपुरी फिल्म ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ का प्रदर्शन आज यानी 29 दिसंबर से मुंबई और गुजरात में किया जा रहा हैं। इससे पहले फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग बिग बॉस 10 के प्रतियोगियों के साथ देखने की बात सामने आई थी। बता दे इस बारे में पिछले दिनों मोना ने एक इवेंट के दौरान कहा था।

अभी पढ़े: ‘दबंग सरकार’ की शूटिंग लखनऊ में….. इस दिन से होगी शुरू

राजपूत फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी जबरदस्त मारधाड़ से भरी इस फिल्म के एक्शन को हीरा यादव ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘पाकिस्तान में जयश्रीराम’ फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह और मोनालिसा मुख्य भूमिका है। जो बिग बॉस के बाद नच बलिये में साथ नजर आये थे।

अभी पढ़े: ‘चुम्‍मा दे दा फटाफट’ में निधि झा उर्फ़ लूलिया….. बेहद खूबसूरत है यह गाना

फिल्‍म के बारे में मोनालिसा कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। इस फिल्म का निर्माण दंबग निर्माता भुपेन्द्र विजय सिंह ने बबलू एम गुप्ता के साथ मिलकर किया है। रमाकांत प्रसाद निर्देशित इस भोजपुरी फिल्म का संगीत और संवाद भी तैयार किया है।


विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा के अलावा नेहा सिंह, अवधेश मिश्रा, हीरा यादव, धामा वर्मा, बालगोविंन्द बंजारा, प्रेम प्रधान, उल्हास कुडवे और सोनिया मिश्रा की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म की शुटिंग अमेठी से सटे शौर्या फार्म हाउस और अन्य स्थानों पर की गयी है। यह फिल्‍म बिहार और झारखंड में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -