Friday, May 10, 2024
HomeGossip“जिंदगी में अगर लक्ष्य बड़ा हो तो, संघर्ष भी बड़ा ही करना...

“जिंदगी में अगर लक्ष्य बड़ा हो तो, संघर्ष भी बड़ा ही करना होता हैं” – प्रियंका पंडित

very cute actress priyanka pandit
“जिंदगी में अगर लक्ष्य बड़ा हो तो, संघर्ष भी बड़ा ही करना होता हैं” – प्रियंका पंडित

भोजपुरी फिल्मों की चुलबुली अदाकारा प्रियंका पंडित अपनी मेहनत, अच्छी छवि और बेहतरीन किरदार की बदौलत सिनेप्रेमियों के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं। परन्तु प्रियंका पंडित को इस क्षेत्र में आने से पहले कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लेकिन वो अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटी और संघर्ष करते हुए आगे बढ़ती गई। इसलिए प्रियंका पंडित आज भोजीवुड सिनेमा में जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

अभी पढ़े:‘प्रियंका पंडित’ की ख़ुशी का ठिकाना नहीं, इंस्टा पर 50 हजार से ज्यादा हुई फैंस फोल्लोविंग, देखे वीडियो

जी हां, दोस्तों प्रियंका पंडित को अपने लक्ष्य को हासिल करने में बहुत संघर्ष करना पड़ा हैं। वह भोजपुरी सिनेमा में आने वाली नई अभिनेत्रीओ के लिए प्ररेणास्रोत हैं। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमे वो काफी क्यूट लग रही हैं। फोटो के कैप्शन बॉक्स में उन्होने लिखा हैं “जिंदगी में अगर लक्ष्य बड़ा हो तो, संघर्ष भी बड़ा ही करना होता हैं” इन शब्दों से प्रतीत होता हैं की प्रियंका पंडित को अपना लक्ष्य हासिल करने में बहुत बड़ा सघर्ष करना पड़ा हैं।

अभी पढ़े:‘गोवा’ में दोस्तों के साथ ऐसे मस्ती कर रही हैं ‘प्रियंका पंडित’, देखे तस्वीरें

आज सोशल मिडिया पर प्रियंका पंडित के कई चाहने वाले हैं और सोशल मिडिया के जरिए उनकी एक छोटी से छोटी बात उनके फैंस तक पहुंच जाती हैं। फिल्मो में अपनी खूबसूरत पर्सनैलिटी के कारण दर्शक इनके अभिनय के दीवाने हैं। प्रियंका अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और हर रोज जिम जाकर अपने आप को फिट रखती हैं।


प्रियंका की तस्वीरें इंटरनेट पर फैंस के बीच काफी पॉपुलर होती जा रही है। आज ये एक उम्दा व फेमस सेलिब्रिटी के तौर पर नजर आ रही है। अगर इनकी फैन फोल्लोविंग ऐसे ही बढ़ती रही तो ये कई बड़ी हस्तियों के फैंस के रिकॉर्ड को तोड़ सकती हैं। इनके इंस्टाग्राम नेटवर्क पर 50 हजार से ज्यादा फैंस इनको फॉलो करने लगे हैं क्योंकि प्रियंका अपनी लेटेस्ट फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -