Saturday, April 27, 2024
HomeBollywoodवरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' का वीडियो वायरल...... इस दिन होगी रिलीज़

वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ का वीडियो वायरल…… इस दिन होगी रिलीज़

Varun dhawan october release date out
‘अक्टूबर’ का वीडियो वायरल

वरुण धवन ने हालही अपनी अपकमिंग फिल्म अक्टूबर की शूटिंग पूरी की हैं। इस फिल्म में वरुण के अपोजिट बनिता संधू नज़र आने वाली हैं। मतलब शूजित सरकार की इस फिल्म में वरुण धवन के साथ बनिता संधू रोमांस करती दिखेगी। इसके पहले गत वर्ष वरुण धवन ने फिल्म जुड़वा 2 में दो एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था। साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में भी कामयाब रही।

इसे भी पढ़े: स्विट्ज़रलैंड में आकर यह ना किया तो क्या किया……. – शाहरुख़ खान

फिलहाल कुछ समय पहले ही ‘अक्टूबर’ का वीडियो वायरल हो चूका हैं। इस वीडियो की खास बात यह हैं की इसके जरिए वरुण धवन अपने चाहने वालो के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। जी हाँ वरुण ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट के माध्यम से इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें एक कैलेंडर नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़े: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भोजपुरी भाषा के लिए कहे गंदे शब्द…… फिर मांगी माफ़ी

वीडियो की बात करे तो इसमें दिखाए जाने वाले कैलेंडर में जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने के बाद अक्टूबर नजर आ रहा है। कैलेंडर के प्रत्येक पेज पर बनिता और वरुण दिखाई दे रही है। वरुण ने इस वीडियो के कैप्शन बॉक्स में लिखा है कि, “हमने इस बार कैलेंडर बदल दिया है। इस साल अक्टूबर अप्रैल में आएगा।” दरअसल यह फिल्म इस साल 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


वरुण धवन की अगली फिल्म ‘अक्टूबर’, जिसे 13 अप्रैल को रिलीज़ करने की घोषणा कर दी गई है। शूजित सरकार निर्देशित इस फिल्म से एड गर्ल बनीता संधू बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। फिल्म अक्टूबर एक लव स्टोरी है। बता दे इस फिल्म के अलावा रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 भी 13 अप्रैल को ही रिलीज़ हो सकती है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -