Tuesday, April 30, 2024
HomeGossipपवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक साथ....... दुश्‍मनी भुलाकर मिलाया दोस्ती...

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक साथ……. दुश्‍मनी भुलाकर मिलाया दोस्ती का हाथ

Khesari lal yadav with Pawan singh friends
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव एक साथ

पवन सिंह और खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्म दी है, जो आज भी लोगों की जहन में ताजा है लेकिन इसके बाबजूद भी यह लोग पिछले कई सालों से एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। और इसकी वजह कहीं न कहीं एक अभिनेत्री थी। मगर अब भोजपुरी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं जिसमे इस सिनेमा के दो दिग्‍गज सुपर स्‍टार पवन सिंह और खेसारीलाल यादव ने अपनी बीच की दुश्‍मनी भुलाकर साथ आ गए हैं।

इसे भी पढ़े: खेसारीलाल यादव बना रहे हैं सिक्स पैक…… इनके लिए कर दिया 10 को कम

अब सब ठीक हो गया है। हाल वायरल हो रहे फोटो में दोनों स्टार बात करने के साथ साथ हाथ मिलाते, गले मिलते दिखाई दिए। जबकि इससे पहले दोनों स्‍टार सिनेमा हो या किसी भी तरह के प्रोग्राम में एक दूसरे से बचते नजर आते थे। खबर है कि काफी सालों बाद वे दोनों एक दूसरे से कोलकाता में मिले। इतना ही नहीं दोनों स्‍टारों ने देर रात कोलकाता के विभिन्‍न चौराहों पर घूम – घूम कर खूब मस्‍ती की। इस दौरान वे एक दूसरे को चूमते भी नजर आये।

इसे भी पढ़े: निरहुआ का होली पूर्व धमाका……. सौगंध का चौथा पोस्टर जारी

इन दोनों के बीच का डिफरेंस उस समय भी उभर कर सामने आया था, जब पिछले साल पवन सिंह के पिता का देहांत हो गया था और खेसारीलाल यादव शोक व्‍यक्‍त करने आरा के जोकहरी गांव स्थित उनके पैतृ‍क आवास पर गये थे। हालांकि पवन सिंह से उनकी मुलाकात नहीं हो पायी थी। लेकिन बीते लम्‍हों को भुलाकर दोनों सुपर स्‍टार एक साथ नजर आ रहे हैं।

Two brothers together???? #KhesariLalYadav #PawanSingh

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari.fan.club) on


इसको भोजपुरी फिल्‍मों के जानकार इंडस्‍ट्री के लिए अच्‍छा संकेत मान रहे हैं, क्‍योंकि दोनों की अपनी – अपनी फैन फॉलोलिंग है। और लोग उनके कॉमन फैंस दोनों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना भी चाहते हैं। अब ऐसे में कहा जा स‍कता है कि सुबह से सोशल मीडिया में पवन और खेसारी के रियूनियन ने दोनों के फैंस को होली का बेहतरीन उपहार दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -