Sunday, May 5, 2024
HomeGossipप्रियंका पंडित की ये फिल्म मात्र एक दिन में 1 मिलियन पार

प्रियंका पंडित की ये फिल्म मात्र एक दिन में 1 मिलियन पार

Tohra mein basela praan full movie views
प्रियंका पंडित की ये फिल्म मात्र एक दिन में 1 मिलियन पार

राईज इंडिया प्रोडक्शन एवं जय हिन्द प्रोडक्शन इन असोसिएशन विद चौधरी सिने विजन के बैनर तले बनी फिल्म “तोहरा में बसेला प्राण” को भोजपुरी के लोकप्रिय यूट्यूब चैनल wave music पर मात्र एक ही दिन में 1 मिलियन व्यूज मिले हैं। प्रियंका पंडित के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है की फिल्म को बड़े परदे पर बड़ी तादात में पसंद किये जाने के बाद अब यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा रहा हैं।

अभी पढ़े: वांटेड में पवन सिंह के साथ मणि भट्टाचार्य भी होगी दुश्मनों के आमने-सामने

फिल्म ‘तोहरे में बसेला प्राण’ एक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इसमें प्रियंका पंडित लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट भोजपुरी एक्टर व गायक रितेश पांडेय हैं। इस फिल्म में प्रियंका ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया हैं। फिल्म में प्रियंका पंडित और रितेश पांडेय की जोड़ी को दर्शको ने बहुत पसंद किया। दोनों ने पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर की हैं।

अभी पढ़े: अक्षरा सिंह का हिंदी सैड सॉन्ग आज शाम 6:00 बजे होगा रिलीज

‘तोहरे में बसेला प्राण’ में प्रियंका पंडित पर एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने भी फिल्माये गये हैं। वही फिल्म के एक आईटम सॉन्ग में सीमा सिंह जबदरस्त डांस करती नजर आई। इनके अलावा फिल्म में बृजेश त्रिपाठी, प्रेम दुबे, बंदनी मिश्रा, आनंद मोहन, रत्नेश बनरवाल, प्रीति सिंह, प्रमोद गुप्ता और नीरज सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म के निर्देशक अमित वर्मा हैं व निर्माता भरत भूषण कुमार हैं।

Thanks to all my lovelly audience …

A post shared by Priyanka Pandit (@priyanka_pandit_) on


लेखक पप्पू प्रीतम हैं। गीत के बोल गीतकार संतोष पुरी, मुन्ना दूबे, कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, विभाकर पांडेय, प्रेमसागर सिंह, विजय निर्मल ने लिखे हैं। छोटे बाबा व संतोष पुरी ने गीतों को संगीत दिया है। नृत्य कानू मुखर्जी व कुमार प्रीतम, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -