निर्देशक शशांक राय की अगली भोजपुरी फ़िल्म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग शुरू हो गई हैं जिसमे पवन सिंह के अपोजिट यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे नज़र आएंगी। फिल्म के सेट से पवन-आम्रपाली की एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें दोनों का लुक बिल्कुल अलग है। पवन और आम्रपाली को एक साथ फिल्म में देखने के लिए दर्शको में काफी उत्त्साह है।
यह भी पढ़े: फिल्म नागराज की रिलीजिंग डेट हुई फिक्स, जानिए कब आएँगी बड़े पर्दे पर
अभी से ही इस फ़िल्म के चर्चे हैं और भोजपुरी बॉक्स आफिस की गर्मी बढ़ने लगी है। शेर सिंह’ में एक्शन और रोमांस का लेवल अलग ही होगा और फिल्म में पवन सिंह का किरदार शानदार है वहीं आम्रपाली दुबे भी कम नजर नहीं आएगी। कुल मिलाकर फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेने वाली है।इस फिल्म का एक शेड्यूल की शूटिंग बैंकाक, पटाया में किया जाएगा।
यह भी पढ़े: Youtube पर रितेश पांडे ने स्थापित किया नया कीर्तिमान
पवन सिंह की फिल्म सत्या में आम्रपाली ने ‘रात दिया बुता के’ गाना किया था, जिस करोड़ो लोगों ने देखा। यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था और इसी के आधार पर ट्रेड पंडितों लो उम्मीद हैं कि फ़िल्म सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है।वहीं, फ़िल्म के निर्माता – निदेशक शशांक राय को भी ‘शेर सिंह’ से काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म शेर सिंह की पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है। डीओपी सुधांशु शेखर, इपी – राज वीर, एचओईपी राज वीर हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर ठाकुर विजय और, कविता सुनीता क्रिएशन का होगा। संगीतकार छोटे बाबा हैं, जबकि गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, मनोज मतलबी हैं। इस सुरीले गानों में आवाज इंदु सोनाली, व्यास जी, खुशबू जैन, अलका झा और प्रियंका सिंह की है।