Sunday, April 21, 2024
HomeGossipYoutube पर रितेश पांडे ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

Youtube पर रितेश पांडे ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

Ritesh Pandey set new record on Youtube
भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक कलाकार रितेश पांडेय इन दिनों अपने नए एल्बम को लेकर सुर्ख़ियों में है। रितेश पांडेय ने अपने नए गाने ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भोजपुरी संगीत की दुनियां में किसी म्यूजिक वीडियो एल्बम का कोई गाना पहली बार सौ मिलियन व्यूज पार किया है। रितेश पांडे के मधुर स्वर में गाया हुआ गाना पियवा से पहिले के वीडियो सांग को सौ मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल की अपकमिंग फिल्म ”मेरी जंग मेरा फैसला’ की शूटिंग शुरू

इस गाने ने एक नया रिकार्ड बनाते हुए इतिहास रचा है।पियवा से पहिले एल्बम का टाइटल गीत साल का सबसे बड़ा हिट गाना साबित हुआ हैं। जो अब तक किसी भी एल्बम के गाने का इतना बड़ा रिकार्ड नहीं बन पाया है। इस गाने को सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़े: फिल्म ‘शेरे हिंदुस्तान’ के सेट से सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल….

भोजपुरी के फैंस रितेश के इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और यूपी बिहार के ऑरकेस्टा में इस गाने की धूम अभी भी देखने को मिल रही है। एल्बम पियवा से पाहिले के गीतकार अरुण बिहारी हैं, जबकि संगीतकार आशीष वर्मा ने कर्णप्रिय सरल संगीत से सजाया है। वीडियो निर्देशक आशीष यादव हैं तथा नृत्य निर्देशक सुनील रॉक हैं।

रितेश पांडेय ने बहुत कम समय में ही भोजपुरी फिल्मों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। हाल ही में रितेश ने भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी गाना गया हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसके अलावा रितेश पांडेय ‘अपनी अपकमिंग फिल्मो को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -