
इनदिनों तैमूर अली खान के साथ साथ ऐसे कई बॉलीवुड के पॉपुलर स्टारकिड हैं जिनकी एक तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। वैसे तो सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर हमेशा से ही अपनी क्यूट तस्वीरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस बार तैमूर के साथ उनकी बहन इनाया की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में तैमूर और इनाया साथ में बच्चों वाली कार में बैठे नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़े: बचपन से एक्शन हीरो बनने का था सपना…. टाइगर ने कुछ यूं किया बयां
दरअसल हुआ कुछ यूं तैमूर मम्मी करीना के साथ बुआ सोहा के घर पहुंचे थे। बस फिर क्या था अपनी बहन के साथ सवारी करने के लिए तैमूर बच्चों वाली कार में बैठे हैं। इन दोनों की ये फोटो सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। सोहा ने जैसे ही ये तस्वीरें शेयर कीं, कुछ ही देर में ये वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को फैन्स ने भी खूब पसंद किया है।
यह भी पढ़े: Viral Video: गुस्साई प्रियंका चोपड़ा ने अपने ही सिर पर तोड़ा गिलास…. अभी देखे
इस तस्वीर में तैमूर और इनाया साथ में कार में बैठे नजर आ रहे हैं और दोनों की क्यूटनेस देखने लायक है। दोनों ही बड़े प्यार से कैमरे को देख रहे हैं। सोहा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘कारपूलिंग’ खबरों की माने तो तैमूर और इनाया की उम्र में लगभग एक साल का फासला है।
आए दिन तैमूर की अलग-अलग तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हर किसी को इनकी तस्वीर काफी क्यूट लग रही है। इतना ही नहीं बल्कि इनाया काफी हद तक तैमूर जैसी ही दिखती हैं। इनाया को अभी से ही तैमूर का कार्बन कॉपी कहा जाता है। यही वजह हैं की शेयर की गई फोटो को लोगो का इतना प्यार और दुलार मिला।