Friday, April 19, 2024
HomeGossipधड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ की शादी की तस्वीरें आई सामने

धड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ की शादी की तस्वीरें आई सामने

Shikha Mishra wedding pics
धड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ की शादी की तस्वीरें आई सामने

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धड़कन गर्ल के नाम से पहचान बना चुकी शिखा मिश्रा एक सफल अभिनेत्री के साथ एक सफल निर्मात्री हैं। गत 21 नवम्बर को शिखा मिश्रा विवाह बंधन में बंध चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा की कई बड़ी हस्तिया उनकी शादी में शामिल हुए। बड़े ही धूम धाम से उनकी शादी निवास स्थान ऋषिकेश, उत्तराखंड में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े:‘धड़कन गर्ल’ शिखा मिश्रा की सफलता की कहानी, जानिए उनकी जबानी

हाल ही में शिखा मिश्रा ने अपनी शादी की यादो को ताजा करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमे वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। यह फोटो उनकी शादी की हैं। जिसमे वो शादी का लाल जोड़ा पहनी हुई और वही उनके पति दूल्हे की पोशाक में हैं। शादी की बधाई देते हुए मेहमान उनके पास खड़े हैं।

यह भी पढ़े:धड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ 21 नवंबर को लेंगी वैवाहिक जीवन में प्रवेश

शादी से पहले हुए एक इंटरव्यू में शिखा ने अपने सपनो के राजकुमार यानी होने वाले पति के लिए कहा था की वो उनके परफेक्ट पार्टनर हैं और उन्हें उम्मीद हैं की जो खूबियां उनको अपने पति में चाहिए थी वो सभी उनमे हैं। शिखा मिश्रा ने बातचीत के दौरान अपनी शादी की तारीख भी बताते हुए कहा था की उनके फैंस और दर्शको के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हैं।


शिखा मिश्रा उत्तराखंड, ऋषिकेश की निवासी हैं। उन्होंने 2009 में मुंबई आकर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया। मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में बेस्ट फोटोजनिक फेस के अवार्ड से सम्मानित शिखा शादी से पहले दिल्ली और मुंबई में नानाप्रकार की खरीददारी में जुटी हुई नज़र आई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -