Saturday, March 23, 2024
HomeGossipधड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ 21 नवंबर को लेंगी वैवाहिक जीवन में प्रवेश

धड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ 21 नवंबर को लेंगी वैवाहिक जीवन में प्रवेश

Shikha Mishra Marriage on 21 nov
धड़कन गर्ल ‘शिखा मिश्रा’ 21 नवंबर को लेंगी वैवाहिक जीवन में प्रवेश

भोजपुरी फिल्मों में धड़कन गर्ल के नाम से चर्चित ‘शिखा मिश्रा’ आगामी 21 नवंबर को वैवाहिक जीवन में प्रवेश लेने वाली हैं। इतना ही नहीं उनको तो अभी से विवाह की अग्रिम बधाईयां आने लगी हैं।

अभी पढ़े:पवन सिंह की ‘रील लाइफ’ पत्नी इस दिन करेगी रियल शादी, जानिए कौन हैं उनके सपनों का राजकुमार?

शिखा मिश्रा ने बातचीत के दौरान अपनी शादी की तारीख बताते हुए कहा की उनके फैंस और दर्शको के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं की आने वाली 21 नवम्बर को उनकी शादी बड़ी धूमधाम से होने जा रही हैं। उनके निवास स्थान ऋषिकेश, उत्तराखंड में उनकी शादी संपन्न की जायेगी।

अभी पढ़े:‘धड़कन गर्ल’ शिखा मिश्रा की सफलता की कहानी, जानिए उनकी जबानी

शिखा मिश्रा उत्तराखंड, ऋषिकेश की निवासी हैं। उन्होंने 2009 में मुंबई आकर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया। मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में बेस्ट फोटोजनिक फेस के अवार्ड से सम्मानित शिखा आजकल दिल्ली और मुंबई में नानाप्रकार की खरीददारी में जुटी हुई हैं। क्योकि वे शुभ विवाह को लेकर बहुत एक्साईटेड हैं।

दीवाना 2, कहिया बियाह बोला करबा, दौलत की जंग, धड़कन जैसे हिट फिल्मो के बाद शिखा मिश्रा जल्द ही अपनी आगामी फिल्मों ‘बॉर्डर पार सजनी हमार’, ‘इश्क़ वाले’ से दर्शको को एंटरटेन करती नज़र आएगी। शिखा मिश्रा ने इसी वर्ष सुपरस्टार पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म धड़कन का निर्माण किया था और वे खुद फिल्म की हिरोइन भी थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -