सीमा सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता को दिल से कहा, धन्यवाद

0
67
Seema singh uttarpradesh nagar nikaay chunav
सीमा सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता को दिल से कहा, धन्यवाद
Seema singh uttarpradesh nagar nikaay chunav
सीमा सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता को दिल से कहा, धन्यवाद

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आइटम क्वीन के नाम से चर्चित सीमा सिंह इन दिनों एक अलग ही कार्य में नजर आ रही हैं। और इस कार्य में भी उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। दरअसल सीमा सिंह उतर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जनता से रूबरू होती नज़र आई। इसके लिए खुद सीमा सिंह ने अपने फैंस के साथ फोटो शेयर की।

अभी पढ़े:‘बलमा रंगरसिया’ में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा सीमा सिंह का मनमोहक नृत्य

हाल ही में सीमा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की हैं जिसमे वो जनता के साथ रूबरू होती नजर आ रही हैं। चुनाव का प्रचार प्रसार करती एक महिला भी हाथ जोड़े उनके साथ खड़ी हुई हैं और सीमा सिंह व महिला के गले में बहुत सारी फूलो की माला हैं।

अभी पढ़े:सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

ऐसा लगता हैं की यह माला जनता द्वारा उनके स्वागत में पहनाई गई हो। फोटो में उनके चारो तरफ लोगो भीड़ दिखाई दे रही हैं।


शेयर की गई फोटो के कैप्शन में सीमा ने लिखा हैं “उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान जनता से मिला भरपूर प्यार….आप सभी उत्तर प्रदेश के जनता को दिल से धन्यवाद…” सीमा सिंह इस दौरान काफी खुश नजर आ रही हैं।