Thursday, May 2, 2024
HomeGossip‘बलमा रंगरसिया’ में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा सीमा सिंह का मनमोहक नृत्य

‘बलमा रंगरसिया’ में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा सीमा सिंह का मनमोहक नृत्य

Seema singh dance in Balma Rangrasiya
‘बलमा रंगरसिया’ में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा सीमा सिंह का मनमोहक नृत्य

गांधी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित ‘बलमा रंगरसिया’ में आइटम क्वीन सीमा सिंह का मनमोहक अदा व नृत्य दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।। जहां फ़िल्म ‘बलमा रंगरसिया’ 10 नवम्बर से सम्पूर्ण बिहार, झारखण्ड और बंगाल में एक साथ रिलीज हुई है वहीं फिल्म में सीमा सिंह अपने डांस का जलवा भी बिखेरती नज़र आयी।

अभी पढ़े:सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में सम्मानित हुई आइटम क्वीन सीमा सिंह

इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा की सीमा सिंह का जादू इन दिनों पूरे बिहार, झारखंड और बंगाल में चल रहा है। ‘बलमा रंगरसिया’ के निर्माता विश्वनाथ पोद्दार हैं तथा निर्देशक ओंकार आनंद हैं। बिहार झारखण्ड में इस फिल्म का वितरण माँ गिरिजा फिल्म्स् कर रही है।

अभी पढ़े:शूटिंग के दौरान कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयी ‘सीमा सिंह’

इस फ़िल्म की शूटिंग बिहार के बेगूसराय और मुम्बई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। रिलीज से पहले ही इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था। बता दे फिल्म रिलीज से पहले इसके गाने और ट्रेलर को रिलीज किया जा चूका हैं जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।


फिल्म में मुख्य भूमिका में सुंदरम, अमर ज्योति, सुधीर कुमार हैं, साथ ही फिल्म के निर्माता विश्वनाथ पोद्दार भी योगी के भूमिका में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -