Friday, April 26, 2024
HomeGossip‘शेर ए हिंदुस्तान' में ऐसे दिखेंगे निरहुआ, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

‘शेर ए हिंदुस्तान’ में ऐसे दिखेंगे निरहुआ, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

Shere E Hindustan first look released 01
भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव कुछ भी करें उनके फैन्स की नजर हमेशा रहती है। निरहुआ के फैन्स के लिए एक खुश खबरी है। दरअसल दिनेश लाल यादव की फिल्म “शेर ए हिंदुस्तान” का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।जिसमे निरहुआ अपने हाथो में भारत का तिरंगा उठाये हुये तीन शेरो के बीच नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: भोजपुरी स्टार्स ने दी ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

शेर ए हिंदुस्तान का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद इस फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। निरहुआ के इस पोस्टर को प्रचारक उदय भगत ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर भी शेयर किया है। अब फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। दर्शक फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़े: ‘संघर्ष’ में काजल राघवानी ने खुद बच्‍चे को दूध पिलाया: खेसारीलाल यादव

पोस्टर की बात की जाए तो इसमें दिनेश लाल यादव अपने हाथो तिरंगा लिए हुए फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वही उनके बैकग्राउंड में परमाणु जैसा विस्फोट लग रहे हैं और उनके आगे तीन शेर हैं। फिलहाल फिल्म पहला ही लुक सामने आया हैं और अभी लुक आने बाकी हैं।
Shere E Hindustan first look released 02
निरहुआ के इस लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म में वह काफी खतरनाक रोल में नजर आने वाले हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ भी एक देशभक्ति और एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म की कहानी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर की परेशानियों को उजागर करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -