भोजपुरी स्टार्स ने दी ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

0
66
Bhojpuri stars Gave tribute to 'Bharat Ratna' Atal Bihari Vajpayee

Bhojpuri stars Gave tribute to 'Bharat Ratna' Atal Bihari Vajpayee
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का गुरुवार को दिल्ली एम्स अस्पताल में निधन हो गया। ये खबर सुनते ही देशवासियों को बहुत बड़ा धक्का लगा है। आज शाम को उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। राजनेता, फिल्म और खेल जगत के साथ ही पूरा देश उनके निधन से गहरे शोक में है। वही भोजपुरी के स्टार्स ने भी अटल जी को श्रद्धांजलि दी है।

अभी पढ़े: 3 म्यूजिक कंपनियों से रिलीज हुए कल्लू के काँवर एल्बम गीत

अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर पूरा बिहार मर्माहत है। वाजपेयी के निधन पर भोजपुरी सिनेमा में भी शोकी की लहर है। कई भोजपुरी स्टार्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ये सितारे उन्‍हें अपने तरीके से याद कर रहे हैं और उनसे जुड़ी यादें साझा कर रहे हें।

अभी पढ़े: रानी चटर्जी के कवर सांग ‘आई लव यू’ का मेल वर्जन रिलीज

भोजपुरी के मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कविता पढ़ी है और एक वीडियो शेयर करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया है। वही दिनेश लाल यादव समेत पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला, यश कुमार प्रदीप पांडे ने अटल बिहारी वाजपेयी को अपने सोशल मिडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) की नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह पीड़ित 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता था। बुधवार को उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।