3 म्यूजिक कंपनियों से रिलीज हुए कल्लू के काँवर एल्बम गीत

0
61
Kanwar album songs released from 3 music companies

Kanwar album songs released from 3 music companies
भोजपुरी के युवास्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने हर साल की भांति इस बार भी भोलेबाबा के भक्तों व संगीतप्रेमियों के लिए काँवर गीत लेकर आये हैं। ज्यादा से ज्यादा काँवरियों तक पहुंचने के लिए कल्लू ने तीन म्यूजिक कंपनी से कांवर गीतों का तीन अल्बम गाया है। जिसके ऑडियो और वीडियो बहुत पसंद किये जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े: जोधपुर में फिल्‍म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त पवन –आम्रपाली दुबे

कल्लू का पहला काँवर अल्बम आदिशक्ति फिल्म्स से गुड मॉर्निंग बोले भोलेबाबा के रिलीज किया गया है। दूसरा कांवर गीत अलबम काँवर सजाके देवघर चला सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेव से जारी किया गया है। वही तीसरा शिव विवाह शीर्षक से काँवर गीत का अल्बम कल्लू ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इसे भी पढ़े: मनोज तिवारी की फिल्‍म ‘यादव पान भंडार’ को मिला U/A सर्टिफिकेट

इन काँवर गीतों को भोजपुरिया दर्शक काफी पसदं कर रहे हैं। इन तीनों अल्बम में कई काँवर गीत हैं, जिनमें शिव महिमा का बखान, भोलेबाबा से भक्तों की गुहार, शंकर – पार्वती प्रसंग आदि नाना प्रकार से भोले नाथ का वर्णन करते हुए काँवर गीत अरविन्द अकेला कल्लू ने गाया है।

हाल में कल्लू ने अपनी फिल्म पत्थर के सनम का मुहूर्त कर लिया हैं इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया है जिसमे कल्लू का अलग रूप दर्शाया गया है।पत्थर के सनम’ में कल्लू के साथ अवधेश मिश्रा, संजय महानंद, अनिता रावत, देव सिंह, सुवोध सेठ, प्रेम दुबे और दीपक सिन्हा आदि मुख्य भूमिका में हैं।