Saturday, April 20, 2024
HomeGossipसीमा सिंह ने सौरव कुमार संग सगाई कर रिश्ते पर लगाई मुहर

सीमा सिंह ने सौरव कुमार संग सगाई कर रिश्ते पर लगाई मुहर

Seema Singh engages with Sourav Kumar
भोजपुरी सिनेमा की चंचल चुलबुली अदाकारा व डांसिंग स्टार सीमा सिंह ने हाल ही में सगाई कर ली है। ऐसा उन्होंने किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि असल जिंदगी में किया है। सीमा सिंह की सगाई और शादी को लेकर पूरा भोजपुरी समाज एवं फिल्म इंडस्ट्री में ख़ुशी की लहर हैं।

यह भी पढ़े: दुल्हन चाही पाकिस्तान से- 2 का 3 सितंबर को होगा ऑडियो लॉन्च

सीमा सिंह ने बिहार के जाने – माने उद्योगपति व जदयू उद्योग प्रकोष्ट के पटना महानगर महासचिव सौरव कुमार के साथ सगाई की हैं। सौरव अयूनो प्रोडक्शन के मालिक भी हैं, जिनके बैनर तले महुआ प्लस टीवी चैनल का अब तक के सबसे बड़े डांसिंग रियलिटी शो डांस घमासान का निर्माण किया गया है। सौरव सीमा को पिछले 1 सालों से डेट कर रहे थे।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल के सितारे बुलंद पर, अब इस फिल्म में आएंगे नजर

वही सीमा सिंह जब भी फ़िल्म प्रमोशन के लिए पटना आती तो वे सौरव से जरूर मिलतीं, और सौरव भी अपने बिजनेस मीटिंग्स के दौरान सीमा से मुंबई में मुलाकात करने का कोई चांस नही छोड़ते। दोनों को मुलाकात एक शो के दौरान हुई जहाँ सीमा सिंह जज थीं और जिसके निर्माता सौरव कुमार हैं। जिसके बाद उनका मिलना-जुलना चलता रहा।

उन्होंने गुपचुप तरीके से एक होटल में सगाई की, जिसमें सिर्फ उनके खास मेहमान और उनके घर परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। यह खबर जैसे ही सीमा सिंह के फैन्स को मिली, वे स्तब्ध रह गए। एक पल में उन्हें ऐसा भी लगा कि मानों उनका दिल ही टूट गया हो। किन्तु जब यह पता चला कि चुनिंदा फिल्मों व टीवी शो में हमेशा की तरह कार्यरत रहेंगी तो उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -