Sunday, April 28, 2024
HomeGossipदुल्हन चाही पाकिस्तान से- 2 का 3 सितंबर को होगा ऑडियो लॉन्च

दुल्हन चाही पाकिस्तान से- 2 का 3 सितंबर को होगा ऑडियो लॉन्च

Dulhan Chahi Pakistan Se 2 trailer released
प्रदीप पांडे की आने वाली फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ के लिए लोगों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। उनके फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब इस फ़िल्म के ऑडियो लॉन्च करने की तारीख तय की जा चुकी है। फिल्म का ऑडियो लॉन्च 3 सितम्बर को धुन म्यूज़िक के ऑफिशल यूट्यूब चैनल से लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़े: 7 सितंबर को रिलीज होगी प्रमोद प्रेमी की मुन्ना मवाली

फ़िल्म का प्रोमोशन बी फ़िल्म (डिजिटल मीडिया)) कर रही है और निर्देशक राजकुमार आर. पांडेय ने बताया की सबसे पहले वे दर्शको का शुक्र गुजार हैं जिन्होंने फ़िल्म के ट्रेलर को इतना प्यार दिया और पसंद किया।वे दर्शको का ये प्यार देख कर बहुत खुश हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म “दुल्हन चाही पाकिस्तान से” बनाया था उस समय भी दर्शको ने बहुत प्यार दिया था।

यह भी पढ़े: निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ में ऐसे दिखेंगे निरहुआ, रिलीज हुआ फर्स्ट लुक

फ़िल्म की कहानी पर बेहतर तरीके से काम किया गया है जो दर्शक फ़िल्म को देखकर खुद महसूस कर सकेंगे। वही फिल्म का ट्रेलर को देखकर इस बात का साफ पता चल रहा की यह फिल्‍म अन्‍य भोजपुरी फिल्‍मों से काफी अलग है।इस फिल्म के पहले पार्ट से इसमें सबकुछ डबल होने वाला हैं इंटरटेंमेंट से लेकर, कहानी, गाने, रोमांस सभी पिछली बार से दुगना होगा।
Dulhan Chahhi Pakistan's 2' motion poster teaser released
फिल्म में प्रदीप पांडेय चिन्टू और राहुल देव एकदम दमदार एक्शन में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट नजर आएंगे। फिल्म में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के कई बड़े फाइटर को एक्शन सीन में इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में लीड रोल में चिन्टू, राहुल देव, मोनालिसा, प्रियंका पंडित, प्रिया शर्मा, अरुण बख्शी जैसे एक्टर दिखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -